फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War updates IDF deepens military assault in Gaza Strip United Nations

Israel Hamas War: इस्राइल का गाजा पर दो तरफ से हमला, हमास के चार कमांडरों समेत कई आतंकी ढेर, सुरंगें भी ध्वस्त

Tue, 31 Oct 2023 05:35 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 05:35 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने कहा, उसने गाजा के पूरब-पश्चिम से हमले किए हैं। लड़ाकू विमानों ने हमास के 600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, हम जमीन के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं और सेना व आतंकियों में सीधी लड़ाई भी हो रही है।

विज्ञापन
Israel Hamas War updates IDF deepens military assault in Gaza Strip United Nations
Gaza - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में जमीनी अभियान के साथ हवाई हमले भी बढ़ा दिए हैं। इस्राइली सैनिकों ने टैंक-बख्तरबंद गाड़ियों के साथ गाजा के मुख्य मार्गों व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर मोर्चा संभाल लिया है। 

विज्ञापन


उत्तरी-दक्षिणी गाजा पट्टी को जोड़ने वाले हाईवे पर भी टैंक तैनात हैं। गाजा पर दोतरफा हमले जारी हैं। वहीं, लेबनान में हिज्बुल्ला व सीरिया में ईरान समर्थित आतंकी समूह के ठिकानों पर भी बम बरसाए हैं।
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा, उसने गाजा के पूरब-पश्चिम से हमले किए हैं। लड़ाकू विमानों ने हमास के 600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, हम जमीन के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं और सेना व आतंकियों में सीधी लड़ाई भी हो रही है। हमलों में चार शीर्ष कमांडर समेत दर्जनों आतंकी मारे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास के सेंट्रल कैंप में उसकी नौसेना का प्रमुख जमील बाबा, हमास की एंटी-टैंक इकाई का कमांडर मुहम्मद सफादी, इसी बटालियन का एक और कमांडर मुआमन हेगाजी और हमास के हथियार निर्माण मुख्यालय में वरिष्ठ कमांडर मुहम्मद अवदल्लाह शामिल है। हमास और इस्लामी जिहाद की वेस्ट बैंक के जेनिन में भी इस्राइली सेना से जंग जारी है। यहां 110 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।



सबसे बड़ी सहायता खेप पहुंची
दीर अल-बलाह। इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक सहायता की सबसे बड़ी खेप के साथ 3 दर्जन ट्रक गाजा में दाखिल हुए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस सहायता को अपर्याप्त बताया है। झड़प के चलते सामग्री नहीं बंट पा रही है। 

यह सीरिया को जवाब
इस्राइल ने कहा कि सीरिया में ईरान समर्थित आतंकी समूह की तरफ से गोलन पहाड़ी पर रॉकेट दागे गए। जवाब में इस्राइली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी सीरिया में कई ठिकानों पर बम बरसाए। इसमें लॉन्चर समेत कई सैन्य बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए। हमले में इराक की तरफ से पूर्वी सीरिया में प्रवेश कर रहे तीन ट्रक नष्ट हो गए। आतंकियों ने भी सीरिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे।

अब तक 8,306 फलस्तीनी मारे गए
इस्राइल के हमले में अब तक 8,306 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 304 लोग गत एक दिन में मरे हैं। मृतकों में 3,457 बच्चे व 2,136 महिलाएं हैं। 21,048 लोग घायल हुए हैं और 1,950 नागरिक लापता हैं।

 
हमास के कब्जे से बंधक महिला सैनिक को छुड़ाया
इस्राइली सेना ने गाजा में जमीनी सैन्य कार्रवाई के दौरान एक बंधक को छुड़ाने का दावा किया है। सेना ने कहा है कि हमास के कब्जे से जिस बंधक को मुक्त कराया गया है वह सैनिक है। 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइली कस्बों और शहरों पर हमले के दौरान हमास आतंकी 240 लोगों को बंधक बना ले गए थे, जिनमें कई सैनिक हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने जताई हवाई हमलों की आशंका
इधर, संयुक्त राष्ट्र और चिकित्सा कर्मचारियों ने अस्पतालों के करीब हवाई हमलों पर आशंका व्यक्त की, जहां हजारों फलस्तीनियों ने हजारों घायलों के साथ आश्रय मांगा है। राहत कर्मियों ने कहा कि गाजा पहुंचने वाला मानवीय सहायता का सबसे बड़ा काफिला अभी भी जरूरतों से काफी कम है।

वर्तमान में

1. गाजा में इंटरनेट, फोन सेवा धीरे-धीरे लौट रही है।
2. तेल अवीव से विमान में सवार इजराइलियों की तलाश में भीड़ द्वारा दागेस्तान हवाईअड्डे पर धावा बोलने के बाद पुतिन ने बैठक बुलाई ।
3. हमास के हमले से आहत इज़रायली मीडिया , इज़रायल के संदेश का संचारक बन गया।
4. बिडेन का कहना है कि युद्ध समाप्त होने के बाद मध्यपूर्व के नेताओं को दो-राज्य समाधान पर विचार करना चाहिए।
5. वॉचडॉग समूह का कहना है कि जिस हमले में वीडियोग्राफर की मौत हुई, उसने लेबनान के पत्रकारों को 'स्पष्ट रूप से निशाना बनाया' ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed