{"_id":"6570daa2447cc702f605bdbd","slug":"israel-hamas-war-update-yemen-houthi-group-launched-several-ballistic-missiles-in-southern-israeli-city-of-eil-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel War: यमन के हूती समूह ने दक्षिणी इस्राइल पर दागी कई बैलिस्टिक मिसाइल, सैन्य चौकियों को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel War: यमन के हूती समूह ने दक्षिणी इस्राइल पर दागी कई बैलिस्टिक मिसाइल, सैन्य चौकियों को बनाया निशाना
Thu, 07 Dec 2023 02:20 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:20 AM IST
सार
दक्षिण गाजा में इस्राइली सेना की कार्वाई के बीच यमन के हूती समूह ने दक्षिणी इस्राइल के इलियट शहर में सैन्य चौकियों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण गाजा में इस्राइली सेना की कार्वाई के बीच यमन के हूती समूह ने दक्षिणी इस्राइल के इलियट शहर में सैन्य चौकियों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। समूह के सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में दक्षिणी इस्राइल पर मिसाइल हमले की जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को, अमेरिका ने हूती समूह द्वारा नियंत्रित यमन के एक हिस्से से आए ड्रोन को मार गिराया था।
विज्ञापन
सात अक्तूबर को इस्राइल और फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी नौसेना ने छठी बार दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन पर गोलीबारी की है। हूती समूह लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना रहा है। समूह ने एक बयान में कहा कि वह इस्राइल के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को जारी रखेगा और फलस्तीनियों के समर्थन में इस्राइल के जहाजों को अरब और लाल सागर में जाने से रोकेगा।
विज्ञापन
ईरान समर्थित हूती समूह गाजा में युद्ध का सामना कर रहे फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लाल सागर में इस्राइल और यहूदी देश से जुड़े जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। बुधवार को ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) एजेंसी और ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे ने यमन के बंदरगाह के पश्चिम में लाल सागर के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन से जुड़ी एक घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन