फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Timeline Terrorists Killed Suspects Arrested And Key Events Since 100 Days of War

Israel-Hamas War: 100 दिन में गई 25 हजार लोगों की जान, जानें इस्राइल-हमास के बीच जंग में अब तक क्या-क्या हुआ

Mon, 15 Jan 2024 05:41 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 15 Jan 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Israel vs Hamas War: इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध को 100 दिन हो चुके हैं। इस बीच, इस्राइल रक्षा बलों ने रविवार को आंकड़े जारी किए हैं जिसके अनुसार युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा में 10,000 से अधिक हमास सदस्य और अन्य विद्रोही समूहों के लोग मारे गए हैं।
loader
Israel Hamas War Timeline Terrorists Killed Suspects Arrested And  Key Events Since 100 Days of War
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हमास-इस्राइल युद्ध के 100 दिन पूरे हो गए हैं। पिछले साल 7 अक्तूबर को हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर घातक हमला किया था। हमले में 1200 इस्राइली नागरिकों की हत्या कर दी थी और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर लगातार जवाबी कार्रवाई की है। अब तक इस युद्ध में 1200 इस्रराइली नागरिकों के अलावा एक हजार से ज्यादा हमास व अन्य संगठनों के लड़ाके, 23 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक और 500 से ज्यादा इस्राइली सैनिक मारे जा चुके हैं। 


आइये जानते हैं इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक क्या हुआ? दोनों पक्षों को कितना नुकसान हुआ है? युद्ध में कितने हथियारों का इस्तेमाल हुआ है? बंधक बनाए लोगों का क्या हुआ? 

इस्राइल-हमास युद्ध
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : Amar Ujala
हमास-इस्राइल युद्ध में अब तक क्या हुआ?
इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध को 100 होने पर इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को एक डेटा प्रकाशित किया। इसमें इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और लेबनान में अपने अभियानों की जानकारी, मारे गए हमास लड़ाकों की संख्या और हमले की जगहों की संख्या का जिक्र किया है।

इस्राइल-हमास युद्ध
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : Amar Ujala
हमास और अन्य समूहों के 9000 लड़ाके ढेर
युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा पट्टी में आईडीएफ ने 9,000 से अधिक हमास सदस्यों और अन्य समूहों के लड़ाकों को मार गिराया है। इसके अलावा पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल के दक्षिणी हिस्से में बंदूकधारियों की घुसपैठ के दौरान करीब 1,000 लड़ाके मारे गए थे। हमले के दौरान हमास ने लगभग 1,200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जिनमें अधिकतर नागरिक थे। इसके साथ ही 240 से अधिक लोगों को बंधक भी बना लिया गया था।

इस्राइल-हमास युद्ध
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : Amar Ujala
23,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए 
हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि गाजा में 23,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। गाजा में मारे गए लोगों में आम नागरिक और हमास के सदस्य दोनों शामिल हैं। रॉकेट मिसफायर के चलते भी हमास के कई सदस्यों की मौत हुई थी।

आंकड़ों में दावा किया गया है कि इस्राइली सेना ने हमास के दो ब्रिगेड कमांडरों के साथ-साथ 19 बटालियन कमांडरों और अन्य वरिष्ठ सदस्यों को मार गिराया है। हमास के 50 से अधिक कंपनी कमांडर भी मारे गए हैं।

लेबनान में आईडीएफ ने 170 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है। इनमें से ज्यादातर ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह के लोग हैं।

हमास और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले 
युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा पट्टी में लगभग 30,000 ठिकानों पर हमला किया गया है। इनमें 3,400 से अधिक हमास के ठिकानों पर थे। आईडीएफ के मुताबिक, लेबनान में हिजबुल्लाह के करीब 750 ठिकानों पर हमला किया गया है।

युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा से दागे गए लगभग 9,000 गोले इस्राइल में गिरे हैं। साथ ही लेबनान से 2,000 और सीरिया से लगभग 30 गोले दागे गए। इस्राइल के अनुसार सैकड़ों रॉकेट गाजा से छोड़े गए। हालांकि, ये रॉकेट विफल हो गए और गाजा पट्टी में गिरे।

गाजा और वेस्ट बैंक में हजारों संदिग्ध गिरफ्तार
आईडीएफ ने कहा कि सैन्य खुफिया निदेशालय की यूनिट 504 ने गाजा पट्टी में लगभग 2,300 फलस्तीनी संदिग्धों से पूछताछ की है। इनमें से कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए इस्राइल लाया गया।

7 अक्टूबर 2023 के बाद से वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना ने 2,650 से अधिक वांछित फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 1,300 से अधिक हमास से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि 40 छापे मारे गए हैं और आतंकवाद के आरोपी फलस्तीनियों के 14 घरों को जमींदोज कर दिया गया है।

करीब तीन लाख रिजर्व सैनिकों की तैनाती
युद्ध की शुरुआत के बाद से इस्राइल ने कुल 2,95,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया है। उनमें से लगभग 45,000 आरक्षित सैनिक दोबारा सेना में सेवा दे रहे हैं। आईडीएफ ने कहा कि लगभग 3,00,000 रिजर्व कर्मी औसतन 61 दिनों से ड्यूटी पर तैनात हैं।

रिजर्व टुकड़ी में 81 फीसदी पुरुष कर्मी हैं, जबकि अन्य 19 प्रतिशत महिला सैनिक हैं। आधे रिजर्व कर्मी 20-29 वर्ष की आयु के बीच हैं, जबकि 31 फीसदी 30-39 वर्ष की आयु के बीच हैं। 13 फीसदी 40-49 आयु वर्ग के हैं, पांच फीसदी 50-59 आयु वर्ग के हैं और एक फीसदी 60-69 आयु वर्ग के हैं।

7 अक्तूबर 2023 से अब तक कुल 522 सैनिक, रिजर्व कर्मी और स्थानीय सुरक्षा अधिकारी मारे गए हैं और 2,536 अन्य घायल हुए हैं। उनमें से 188 गाजा में जमीनी हमले के दौरान मारे गए और 1,113 घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed