फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel hamas war Parents clashed with Hamas terrorist to save 10 month old twins

Israel: 10 माह के जुड़वा बच्चों को बचाने हमास लड़ाकों से भिड़े मां-बाप, आतंकियों ने गोलियों से भून कर ली जान

Fri, 13 Oct 2023 12:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:53 AM IST
सार

इस्राइल के ईताई बर्डीचेव्स्की और हदर बर्डीचेव्स्की अपने जुड़वा बच्चों के साथ थे। इसी दौरान हमास आतंकी घर में घुस गए। उन्होंने घर में गोलीबारी की और तोड़फोड़ की। इसके बाद आतंकी मासूमों की ओर बढ़े, जिन्हें मां-बाप ने रोक लिया।

विज्ञापन
Israel hamas war Parents clashed with Hamas terrorist to save 10 month old twins
मृतक दंपत्ति। - फोटो : Social Media

विस्तार

मां-बाप अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं, इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। मां-बाप का प्यार किसी देश का मुहताज नहीं है। इस्राइल में इन दिनों भीषण युद्ध जारी है। इस दौरान दिल झकझोर देने वाली एक तस्वीर निकल कर सामने आई है, जहां अपने जुड़वा बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए माता-पिता आतंकियों से भिड़ गए और उन्होंने अपनी जान गंवा दी। इस्रराइली मीडिया के मुताबिक, जुड़वा बच्चों की उम्र 10 माह है। घटना गाजा पट्टी से तीन मील दूर इस्राइल के किबूत शहर की है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के ईताई बर्डीचेव्स्की और हदर बर्डीचेव्स्की अपने जुड़वा बच्चों के साथ थे। इसी दौरान हमास आतंकी घर में घुस गए। उन्होंने घर में गोलीबारी की और तोड़फोड़ की। इसके बाद आतंकी मासूमों की ओर बढ़े, जिन्हें मां-बाप ने रोक लिया। दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान आंतकियों को उलझाकर उन्होंने अपने बच्चों को छिपा दिया। काफी संघर्ष के आखिरकार आंतकियों ने मां-बाप को गोलियों से भून डाला। बता दें, थोड़ी देर बाद इस्राइली सेना के जवान मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने बच्चों को बचा लिया। जुड़वा मासूमों को उनके दादा-दादी को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में ऐसा एक और मामला आया था। जहां, इस्राइल के रहने वाले डेबोरा और श्लोमी माटियास और उनका 16 साल का बेटा रोटेम माटियास हमले के दौरान घर में छिपे हुए थे। इस दौरान, आतंकी घर में घुस गए। मृतकों के पिता इलान ट्रोएन ने बताया कि आंतकी दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे थे। उन्होंने रोटेम को अपने निशाना पर ले लिया। बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए डेबोरा और श्लोमी ने अपने बेटे को हटाकर गाोलीबारी खुद पर ले ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, गोली रोटेम को भी लगी है। वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed