फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas war palestine people do not have water food humanitarian crisis

Israel Hamas War: गाजा में कई दिनों से नहीं नहाए लोग, पीने के पानी को तरसे, बोले- लगता है बोझ हैं

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
सार

अहमद हामिद ने बताया कि 'गाजा में खाना भी नहीं बचा है और जो दुकानों में खाने का सामान है वह बहुत महंगा है। मुझे लग रहा है कि मैं बोझ हूं और मैं कुछ भी नहीं कर पा रहा हूं।' 

विज्ञापन
israel hamas war palestine people do not have water food humanitarian crisis
गाजा पर इस्राइल के हमले जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल द्वारा गाजा पट्टी में बिजली, पानी की सप्लाई काटी हुई है। इसके चलते गाजा में लोगों के पास पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। गाजा में रहने वाले अहमद हामिद (43) अपनी पत्नी और सात बच्चों के साथ गाजा छोड़ चुके हैं और मिस्त्र-गाजा की सीमा पर स्थित शहर रफाह की तरफ जा रहे हैं। अहमद हामिद ने बताया कि 'वह और उनके परिवार के लोग कई दिनों से नहाए नहीं हैं। यहां तक की शौचालय जाने के लिए भी हमें लाइन में लगना पड़ रहा है।'
विज्ञापन


गाजा में खाने-पानी की भारी कमी
अहमद हामिद ने बताया कि 'गाजा में खाना भी नहीं बचा है और जो दुकानों में खाने का सामान है वह बहुत महंगा है। मुझे लग रहा है कि मैं बोझ हूं और मैं कुछ भी नहीं कर पा रहा हूं।' बता दें कि इस्राइल ने उत्तरी गाजा के लोगों को अल्टीमेटम दिया है कि वह इलाका खाली कर दक्षिण की तरफ चले जाएं। यही वजह है कि उत्तरी गाजा से दक्षिण की तरफ बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि करीब दस लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। गाजा से पलायन कर रही एक अन्य महिला ने बताया कि 'वह बहुत शर्म महसूस कर रहे हैं और किसी शरणार्थी कैंप की तलाश में हैं। हमारे पास कपड़े नहीं हैं और जो हैं वो बहुत गंदे हैं। कपड़ों को धुलने के लिए पानी ही नहीं है। ना बिजली, पानी और इंटरनेट। ऐसा लग रहा है कि मेरी मानवता ही खत्म हो रही है।'
विज्ञापन


इस्राइसली हमले में ढाई हजार से ज्यादा की मौत
सबा मसबाह नाम की एक महिला ने बताया कि वह अपने पति और बेटी के साथ एक रिश्तेदार के घर रफाह में ठहरे हुए हैं। हम में से कोई भी बीते कई दिनों से नहाया नहीं है क्योंकि पानी की बहुत कमी है। महिला का कहना है कि अगर वह नहाएंगे तो उनके पास पीने के लिए पानी नहीं बचेगा। बता दें कि बीती 7 अक्तूबर को आतंकी  संगठन हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर लोगों की हत्याएं की। हमास के हमले में इस्राइल में करीब 1400 लोगों की मौत हुई है। इस हमले के जवाब में इस्राइली सेना बीते  कई दिनों से गाजा पट्टी पर बम बरसा रही है। इस्राइली हमले में अब तक ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस्राइल गाजा पट्टी में जमीनी हमले की भी तैयारी कर रहा है। इसके चलते गाजा में बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed