फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War model actress gigi hadid israel government post

Israel Hamas War: इस्राइल-हमास युद्ध पर अभिनेत्री गिगी हदीद ने रखी अपनी राय, इस्राइल सरकार ने दिया करारा जवाब

Wed, 18 Oct 2023 12:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 18 Oct 2023 12:42 PM IST
सार

मॉडल अभिनेत्री गिगी हदीद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि उनका मानना है कि फलस्तीन समर्थक होना यहूदी विरोधी होने के बराबर नहीं होता है।

विज्ञापन
Israel Hamas War model actress gigi hadid israel government post
Gigi Hadid - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइली सरकार ने मॉडल-अभिनेत्री गिगी हदीद द्वारा इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर किए गए पोस्ट की आलोचना की है। हदीद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस्राइल-हमास युद्ध पर चर्च करते हुए इसे अनुचित त्रासदी बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वह किसी भी यहुदी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने का समर्थन नहीं करती है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर इस्राइल सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


गिगी हदीद ने रखी अपनी राय
मॉडल अभिनेत्री गिगी हदीद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि उनका मानना है कि फलस्तीन समर्थक होना यहूदी विरोधी होने के बराबर नहीं होता है। उन्होंने कहा, इस संघर्ष में फलस्तीनियों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। यह एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं प्रतिदिन निभाती हूं। मैं अपने यहूदी दोस्तों के सामने भी इसे स्पष्ट करने की जिम्मेदारी महसूस करती हूं। मेरे पास फलस्तीन के लोगों के लिए आशा और सपने हैं, इनमें से किसी में भी यहुदियों को नुकसान पहुंचाना नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, निर्दोष लोगों को आतंकित करना मुक्त फलस्तीन आंदोलन का हिस्सा नहीं है। 28 वर्षीय अभिनेत्री जो खुद एक फलस्तीन मूल की है, अपनी बहन बेला हदीद के साथ लंबे समय तक मुक्त फलस्तीन आंदोलन का हिस्सा रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gigi Hadid (@gigihadid)



इस्राइल सरकार ने दिया जवाब
गिगी हदीद के इस पोस्ट पर इस्राइल सरकार ने कहा कि उनकी चुप्पी यह बता रही है कि इस संघर्ष में उनका रुख क्या है। इस्राइली सरकार ने कहा, उन्होंने अपना समर्थन फलस्तीन के लोगों को दिया है। हमास द्वारा इस्राइली नागरिकों के नरसंहार में कुछ भी बहादुरी भरा नहीं है। हमास की निंदा करना फलस्तीन विरोधी नहीं है। इन आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में इस्राइल का समर्थन करना सही बात है। 

इस्राइल-हमास के बीज जारी युद्ध में अबतक 1400 इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है, तो वहीं करीबन 3000 लोग गाजा पट्टी में अपनी जान गवां चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed