फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War: Major Israeli attack before peace talks; School hit by air strike, 16 killed

Israel-Hamas War: शांति वार्ता से पहले इस्राइल का बड़ा हमला; एयर स्ट्राइक की चपेट में आया स्कूल, 16 की मौत

Sun, 07 Jul 2024 08:25 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 07 Jul 2024 08:25 AM IST
सार

एक ओर इस्राइल और हमास के बीच शांति समझौते की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर इस्राइल ने एक बार फिर हवाई हमला कर दिया, जिसके कारण 16 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Israel-Hamas War: Major Israeli attack before peace talks; School hit by air strike, 16 killed
इस्राइल-हमास प्रतीकात्मक - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा पर शनिवार को इस्राइल ने हवाई हमले किए गए। एक हमला संयुक्त राष्ट्र के संचालित स्कूल पर भी हुआ। अधिकारिक बयान के अनुसार इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं लेबनान के साथ इसकी उत्तरी सीमा पर भी हिंसा होने लगी है।
विज्ञापन


इस्राइल और हमास के बीच पिछले दस माह से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के प्रयास जारी है। शुक्रवार को इस्राइल ने कहा कि कतर के मध्यस्थों के साथ वार्ता जारी रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते को लेकर हमास के साथ अभी भी खामियां हैं। वहीं इससे पलहे एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सहमति बनी कि अगले सप्ताह इस्राइली वार्ताकार वार्ता जारी रखने के लिए दोहा जाएंगे। दोनों पक्षों के बीच अभी भी मतभेद हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि नवंबर में एक सप्ताह के विराम के बाद से कोई युद्धविराम नहीं हुआ। जिस दौरान इस्राइली जेल में बंद 240 फिलिस्तीनियों के बदले में 80 इस्राइली बंधकों को रिहा किया गया था। युद्ध में हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमले में 16 लोग मारे गए। ये मध्य गाजा के नुसेरात में विस्थापित लोगों को आश्रय दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा कि उसके विमानों ने अल-जौनी स्कूल के आस-पास के आतंकवादियों को निशाना बनाया था। सेना ने पहले कहा कि उसने उत्तर में शुजाइया, मध्य गाजा में देर अल-बलाह और दक्षिण में राफा सहित गाजा पट्टी के अधिकांश हिस्सों में अभियान चलाए हैं। वहीं सेना ने एक घोषणा में बताया था कि वह हमास से मुक्त हो गया, लेकिन अब वहां फिर से लड़ाई शुरू हो गई है, ये शुजाइया क्षेत्र है। 

पैरामेडिक्स ने शनिवार को नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक घर हुए हवाई हमले में 10 लोगों की मौत हुई। वहीं एक रात भर हुए हमले में चार पत्रकार भी मारे गए। 

वहीं एक तरफ संयुक्त राज्य अमेरिका ने कतर और मिस्र के साथ वार्ता में मध्यस्थता की है। इसने समझौते की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा है कि इसमें दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने एएफपी को बताया कि समूह के नए विचारों को मध्यस्थों द्वारा अमेरिकी पक्षों को अवगत कराया गया। इस्राइल में नियमित विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के साथ बंधकों की रिहाई के लिए घरेलू स्तर पर दबाव बढ़ गया। 

वहीं दूसरी ओर गाजा युद्ध शुरू होने के बाद इस्राइल और लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आंदोलन के बीच लगभग हर रोज सीमा पार से गोलीबारी होती है। पिछले महीने से हमलों में वृद्धि हुई है। शनिवार की सुबह, उत्तरी इजराइल में सायरन बजने लगे और सेना ने कहा कि उसने एक "संदिग्ध हवाई लक्ष्य" को मार गिराया है तथा लेबनान से प्रक्षेपित दो "शत्रु विमान" खुले मैदान में गिरे।


सेना ने पहले कहा था कि उसने रात भर दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जो सभी सीमा के पास थे। हिजबुल्लाह के अनुसार शनिवार को पूर्वी लेबनान में एक वाहन को निशाना बनाकर इजरायली ड्रोन हमला किया गया, जिसमें हिजबुल्लाह के एक अधिकारी की मौत हो गई। इजरायल ने कहा कि वह समूह की वायु रक्षा इकाई का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed