Israel Hamas War LIVE: गाजा में इंटरनेट फिर बहाल होना शुरू, इस्राइल की चेतावनी दक्षिण की ओर जाएं गाजावासी
{"_id":"653df0bbe5d5d7ff79067937","slug":"israel-hamas-war-live-news-and-updates-gaza-strip-palestine-conflict-internet-services-back-benjamin-netanyahu-2023-10-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War LIVE: गाजा में इंटरनेट फिर बहाल होना शुरू, इस्राइल की चेतावनी दक्षिण की ओर जाएं गाजावासी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sun, 29 Oct 2023 10:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:29 PM IST
खास बातें
Israel Hamas War Live Updates In Hindi: इस्राइल-हमास संघर्ष को अब तीन हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, दोनों ही पक्षों की तरफ से अब भी हमले जारी हैं। इनमें करीब 9500 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां हमास के हमलों में इस्राइल में 1400 से ज्यादा नागरिकों की जान गई है, तो वहीं इस्राइली सेना की तरफ से गाजा पट्टी में किए गए पलटवार में 8000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच गाजा पट्टी में इस्राइल की तरफ से इंटरनेट सेवा बंद किए जाने के एक दिन बाद यहां संचार व्यवस्थाएं फिर पटरी पर लौटने लगी हैं। गाजा की टेलीकम्युनिकेशन कंपनी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
गाजा पट्टी की तरफ फायरिंग करती इस्राइल की हॉवित्जर तोप।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:29 PM, 29-Oct-2023
जमीनी बल उत्तरी गाजा में अभियान बढ़ा रहे: आईडीएफ
इस्राइल रक्षा बलों की जमीनी सेनाएं गाजा पट्टी के उत्तरी भाग में आगे बढ़ रही हैं। उनके निशाने पर हमास के आतंकवादी हैं। उन्होंने कइयों को ढेर कर दिया है। वे आतंकवादी समूह की सुविधाओं को नष्ट कर रही हैं। आईडीएफ के अनुसार, सैनिकों ने गाजा में जमीनी बलों पर गोलीबारी करने वाले हमास के कई बंदूकधारियों को ढेर कर दिया। सेना ने दक्षिणी इस्राइली गांव जिकिम के पास गाजा में समुद्र तट पर अन्य आतंकवादियों को भी मार गिराया।09:59 PM, 29-Oct-2023
इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए नागरिक का शव श्रीलंका लाया गया
इस्राइल में फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले में जान गंवाने वाली श्रीलंकाई नागरिक अनुला रत्नायका का शव रविवार को श्रीलंका लाया गया। 7 अक्तूबर को जब हमला हुआ तब 49 वर्षीय रत्नायका इस्राइल में देखभालकर्ता के रूप में काम कर रही थीं। वह हमले के शुरुआती दिनों में लापता बताए गए तीन श्रीलंकाई नागरिकों में से एक थीं। अन्य दोनों पुरुष बाद में पाए गए। पुलिस ने बताया कि रत्नायका की मौत गोली लगने से हुई। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह उत्तरी कोलंबो के उपनगर केलानिया स्थित उनके घर लाया गया और अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। इस बीच विदेश मंत्री अली साबरी ने रविवार को एक बयान में कहा कि श्रीलंका ने गाजा पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।
विज्ञापन
09:27 PM, 29-Oct-2023
सुरक्षा तंत्र की आलोचना कर बुरे फंसे नेतन्याहू
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध ने 23वें दिन में प्रवेश कर दिया है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने एक बयान को लेकर अपने सहयोगियों और विपक्ष की तीखी आलोचनाओं को लेकर घिर गए हैं। नेतन्याहू ने सात अक्तूबर को हमास के घातक हमले को रोकने में विफलता के लिए देश की सुरक्षा सेवाओं को दोषी ठहराया था। हालांकि, रविवार को उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। पढ़ें पूरी खबर05:11 PM, 29-Oct-2023
'इस्राइल ने हिजबुल्लाह को उकसाने का काम किया'
भारत में लेबनान के राजदूत डॉ. रबी नरश ने कहा कि सच्चाई यह है कि मध्य पूर्व में समाज आपस में इतने अधिक जुड़े हुए हैं कि हम खुद को अरब जाति का मानते हैं। जो चीज एक फलस्तीनी को चोट पहुंचाती है, वह एक सीरियाई, एक लेबनानी और हर किसी अरब को चोट पहुंचाती है। इस तथ्य को देखते हुए कि मानव क्षति असहनीय है, हमने गाजा में जो देखा है वह नरसंहार है, इस्राइल की ओर से जातीय आघात है। संघर्ष अभी और बढ़ सकता है, लेकिन हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि ऐसा न हो। लेबनान को इस युद्ध में घसीटने की कोशिश नाकाम करने की कोशिश की जा रही है। हमें युद्ध में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन जाहिर है कि इस्राइल युद्ध में रुचि रखता है। यही कारण है कि वे हिजबुल्लाह को उकसाते रहे और दक्षिणी लेबनान में घरों पर बमबारी करके स्थिति को खराब करते रहे।04:26 PM, 29-Oct-2023
'लेबनान में स्थिति अस्थिर', भारत में राजदूत ने कही यह बात
भारत में लेबनान के राजदूत डॉ. रबी नरश ने कहा कि लेबनान में स्थिति अस्थिर है। हम चिंतित हैं, क्योंकि हमने इस्राइली आक्रामकता का अनुभव किया है। हम जानते हैं कि इस्राइल एक वास्तविक खतरा है। स्थिति बहुत तनावपूर्ण है, लेकिन साथ ही साथ हम स्थिति को गोलीबारी तक सीमित रखने के लिए अपने प्रयास कर रहे हैं। हम संकट के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान करते हैं। यह समाधान केवल दो-राज्य समाधान से होगा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय मांग कर रहा है।03:45 PM, 29-Oct-2023
पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में हमास के 450 ठिकानों पर हमला किया: इस्राइली वायु सेना
इस्राइली वायु सेना (आईएएफ) ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी के पार आतंकवादी संगठन हमास के 450 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया। आईएएफ ने बताया कि पिछले दिन वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के 450 से अधिक सैन्य ठिकानों पर धावा बोला। जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया, उनमें सैन्य मुख्यालय, निगरानी चौकियां, आतंकवादी संगठन के टैंक रोधी फायरिंग स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 29-Oct-2023
ट्रंप की ‘अराजकता, प्रतिशोध और नाटक’ अमेरिका के लिए घातक: निक्की हेली
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर 2024 के चुनाव में जीत जाते हैं, तो इसके परिणाम ‘‘चार वर्ष की अराजकता, प्रतिशोध और नाटक’’ के तौर पर सामने आएंगे, जो अमेरिका के लिए घातक सबित होंगे। हेली ने कहा कि अमेरिका को एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो देश को आगे ले जाए, न कि उसकी नैया डुबो दे। उन्होंने लास वेगास में शनिवार को ‘ज्यूइश रिपब्लिकन’ के एक प्रभावशाली समूह के समक्ष अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता ट्रंप की जमकर आलोचना की। हालांकि, हेली ने इस्राइल के पक्ष वाली नीतियों का श्रेय ट्रंप को दिया, लेकिन साथ ही पूछा कि सवाल यह है कि वह भविष्य के लिए क्या करेंगे।हेली ने ‘ रिपब्लिकन ज्यूइश कोलीशन’ के समक्ष अपने संबोधन में कहा, ‘‘इतिहास में यह बात दर्ज होगी कि ट्रंप इस्राइल का समर्थन करने वाले राष्ट्रपति थे। ईरान के साथ हुए समझौते से बाहर आना जरूरी था। यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देना गलत था, जिसे सही किया गया...।’’
12:34 PM, 29-Oct-2023
मिस्र के राष्ट्रपति से बातचीत की पीएम मोदी ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार रात मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी से बात की और इजराइल तथा फलस्तीन के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा एवं मानवीय स्थिति पर चिंता जताई। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कल राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी से बात की। पश्चिम एशिया में सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर चर्चा की। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों के जीवन को नुकसान के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं। हम शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली तथा मानवीय सहायता मुहैया कराने पर सहमत हैं।’’11:20 AM, 29-Oct-2023
कार्रवाई के लिए मजबूर कर सकता है इस्राइल
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने धमकी दी है कि इस्राइल की हरकतों ने सीमाओं को पार कर दिया है और अब सभी को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। एक्स पर एक पोस्ट में रईसी ने कहा कि अमेरिका हमसे कुछ न करने के लिए कहता है, लेकिन वह खुद इस्राइल को पूरा समर्थन देता है। अमेरिका ने इसे लेकर ईरान के समर्थन वाले संगठनों को संदेश दिया है, लेकिन युद्धक्षेत्र में उसे करारा जवाब मिला है।11:06 AM, 29-Oct-2023