फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Just before Hamas attack, American intelligence agencies warned

Israel Hamas War: हमास के हमले से ठीक पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दी थी युद्ध की चेतावनी, रिपोर्ट

Sat, 14 Oct 2023 07:31 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 07:31 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक अधिकांश अमेरिकी और इस्राइली खुफिया अधिकारियों को उम्मीद थी कि हमास की तरफ से छोटे हमले हो सकते हैं, जिसमें संभावना थी कि शायद कुछ रॉकेट दागे जाएंगे, जिन्हें इस्राइल का आयरन डोम रोक देगा।

विज्ञापन
Israel Hamas War Just before Hamas attack, American intelligence agencies warned
israel palestine war - फोटो : Twitter@denobuzz

विस्तार

हाल ही में दक्षिणी इस्राइल पर फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास द्वारा किए गए हमले को लेकर नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने हमले के एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि फलस्तीनी-इस्राइल संघर्ष बढ़ सकता है। हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इसका अनुमान नहीं था कि हमास इतने बड़े और क्रूर हमले को अंजाम देगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्तूबर को इस्राइल पर एक साथ बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें एक हजार से अधिक इस्राइली मारे गए। इस हमले के कारण ही इस्राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ गया, जिसमें अबतक करीब तीन हजार लोगों की जानें जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अरब देशों सहित मध्य पूर्वी सहयोगियों ने बार-बार अमेरिकी और इस्राइली अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि फलस्तीनी गुस्सा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए निदेशक ने भी जताई थी चिंता
सीआईए निदेशक बिल बर्न्स ने भी पिछले दिनों इस्राइली और फलस्तीनियों के बीच बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की थी, जबकि अमेरिकी अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे कि वे रणनीतिक रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं, लेकिन वे स्थिति को भांपने में नाकाम रहे। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र से संबंधित अधिकांश खुफिया जानकारी इस्राइल द्वारा प्रदान की जाती है। 

हमास के खतरे को कम आंका था
अमेरिका और इस्राइल के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने हमास द्वारा उत्पन्न खतरे को कम आंका था, और इस्राइल की रक्षा नीतियों के कारण वे बहुत संतुष्ट हो गए थे। 


छोटे पैमाने पर हिंसा की थी संभावना
सूत्रों के मुताबिक अधिकांश अमेरिकी और इस्राइली खुफिया अधिकारियों को उम्मीद थी कि हमास की तरफ से छोटे हमले हो सकते हैं, जिसमें संभावना थी कि शायद कुछ रॉकेट दागे जाएंगे, जिन्हें इस्राइल का आयरन डोम रोक देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed