फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War joe Biden expressed concern towards Palestinian people

Israel-Hamas War: बाइडन बोले- अधिकांश फलस्तीनी नागरिक हमास समर्थक नहीं, नेतन्याहू को लेकर भी कही बड़ी बात

Sun, 15 Oct 2023 11:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 15 Oct 2023 11:58 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को ट्वीट कर फलस्तीनी नागरिकों के प्रति चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकांश फलस्तीनी नागरिकों का हमास के हमलों से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Israel Hamas War joe Biden expressed concern towards Palestinian people
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab

विस्तार

इस्राइल और फलस्तीन के बीच युद्ध पिछले एक सप्ताह से जारी है, जिसमें अब तक दोनों पक्षों के करीब 3500 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर संघर्ष को लेकर टिप्पणी की है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने युद्ध में संघर्ष कर रहे फलस्तीनी नागरिकों के प्रति चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि संघर्ष में फलस्तीनी नागरिक अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


नजरअंदाज नहीं कर सकते 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को ट्वीट कर फलस्तीनी नागरिकों के प्रति चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकांश फलस्तीनी नागरिकों का हमास के हमलों से कोई लेना-देना नहीं है। अधिकांश फलस्तीनी लोगों का आतंकी समूह हमास से कोई नाता ही नहीं है। हम इस तथ्य नजरअंदाज नहीं कर सकते। लेकिन हमास के कारण वह भी परेशान हो रहे हैं। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया साझा करते हुए कैप्शन लिखा- संयुक्त राज्य अमेरिका इस्राइल का समर्थन करता रहेगा। इसी पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका हमास के खिलाफ जंग में इस्राइल का समर्थन करेगा। अमेरिका इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों के बारे में जुटा रहे हैं जानकारी
व्हाइट हाउस ने ट्वीट कर कहा कि युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी नागिरकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हम उनके परिजनों और उनके बारे में पता कर रहे हैं। मृतकों को घर लाने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। संकट के इस समय में हम नेतन्याहू के साथ हैं। चूंकि वह आतंक के खिलाफ लड़ रहे हैं, इसलिए हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। इस्राइल का समर्थन करने और आतंक के खिलाफ एकजुट होने के लिए वैश्विक नेताओं को साथ आना होगा। सभी को एक साथ काम करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी गाजा खाली करने का आदेश बेहद खतरनाक : गुटेरस
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने एक दिन पहले कहा था कि इस्राइल का उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे में क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी बेहद खतरनाक है। यह कतई संभव नहीं है। उन्होंने कहा, युद्ध के भी कुछ नियम होते हैं। यह आदेश संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मियों और उन लोगों पर भी लागू होता है, जिन्होंने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और क्लीनिक समेत संयुक्त राष्ट्र केंद्रों में शरण ली हुई है। गुटेरस ने कहा, घनी आबादी वाले युद्ध क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों को बिना भोजन, पानी वाली जगहों पर जाने के लिए कहना खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed