फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War joe Biden again warns Netanyahu against operation in Rafah Gaza without credible safety plan

Israel War: रफा में सैन्य ऑपरेशन को लेकर बाइडन ने फिर नेतन्याहू को चेताया, कहा- एक भरोसेमंद योजना के बिना...

Fri, 16 Feb 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 03:11 PM IST
सार

इस्राइली सेना की गाजा पट्टी के रफा में ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी के बीच अमेरिका ने फलस्तीनी नागरिकों की रक्षा करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Israel Hamas War joe Biden again warns Netanyahu against operation in Rafah Gaza without credible safety plan
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात। - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच बीते पांच महीने से जंग जारी है। पिछले साल सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के घातक हमले के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। इस लड़ाई के बीच मिस्र से लगी रफा सीमा पर इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि इस्राइल ने आगे जमीनी हमले के भी संकेत दिए हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सैन्य अभियान चलाने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि जो बाइडन ने गुरुवार को इस्राइली पीएम से कहा कि उन्हें फलस्तीनी नागरिकों की रक्षा के लिए एक भरोसेमंद और जमीन पर उतारी जाने लायक योजना के बिना रफा सीमा पर सैन्य कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


बंधकों को रिहा कराने पर भी चर्चा
एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस दौरान बाइडन ने नेतन्याहू को गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में जाने के बारे में चेतावनी दी। इसके अलावा, बंधकों को रिहा कराने को लेकर भी बात हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बंधकों को मुक्त करने में मदद करने के लिए चौबीसों घंटे काम करना जारी रखने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफा सीमा की अहमियत क्या है?
गाजा की कुल आबादी 23 लाख है, जिसमें से आधे से अधिक अब रफा में हैं। यहां हजारों लोग विशाल तम्बू शिविरों और भीड़ भरे संयुक्त राष्ट्र के आश्रयों में रह रहे हैं। आश्रय के अलावा यह रफा मदद का द्वार भी बन चुका है। दरअसल, गाजा पट्टी में लोगों और सामानों की आवाजाही तीन क्रॉसिंगों के जरिए होती है। इसमें पहला रफा क्रॉसिंग है जिसका नियंत्रण मिस्र के पास है। दूसरा इरेज और तीसरा केरेम शालोम क्रॉसिंग जिनका नियंत्रण इस्राइल करता है। युद्ध से पहले मानवीय सहायता के लिए केरेम शालोम प्राथमिक मार्ग था। यह और इरेज दोनों अब बंद हो गए हैं। इस तरह से रफा गाजा से अंदर और बाहर जाने का एकमात्र रास्ता रह गया है।

पहले भी हो चुकी है फोन पर बात
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, व्हाइट हाउस ने बताया था कि राष्ट्रपति बाइडन और नेतन्याहू के बीच फोन पर लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई थी। इस दौरान बाडइन ने गाजा पट्टी में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई में फलस्तीनी नागरिकों की बढ़ती मौत पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि बाइडन और नेतन्याहू की बातचीत मुख्य रूप से गाजा में हमास द्वारा रखे गए शेष 132 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर केंद्रित रही थी।

अधिकारी ने कहा था कि हाल के हफ्तों में बंधकों की रिहाई की दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा था कि बंधकों की रिहाई के लिए समझौता काफी हद तक सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति बाइडन ने चर्चा के दौरान जल्द से जल्द सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इस प्रगति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राफा पर इस्राइली दबिश की खबरों के बीच मिस्र ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी की
इस्राइली सशस्त्र बलों द्वारा दक्षिणी गाजा और राफा में अपने चल रहे सैन्य अभियानों को आगे बढ़ाने और तेज करने की योजनाओं के बीच,  मिस्र ने गाजा पट्टी के साथ अपनी सीमा पर सुरक्षा उपायों को कड़ा करना शुरू कर दिया। इस इलाके में हजारों फलिस्तीनी शरण ले रहे हैं। सीएनएन ने शुक्रवार को बताया कि मिस्र की ओर से उठाए गए कदम का उद्देश्य अपने क्षेत्र में फलिस्तीनियों आमदी को रोकना है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने एन्क्लेव के दक्षिणी शहर राफा पर एक जमीनी हमला किया, जहां गाजा की आधी से अधिक आबादी को शरण दी जा रही है, जो सीमा से कुछ ही कदम दूर है। मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि गाजा के साथ सीमा पर किलेबंदी राफा में एक अपेक्षित इस्राइली जमीनी अभियान से पहले एक 'एहतियाती' उपाय है।


इस्राइली सशस्त्र बलों द्वारा दक्षिणी गाजा और राफा में अपने चल रहे सैन्य अभियानों को आगे बढ़ाने और तेज करने की योजनाओं के बीच, मिस्र ने गाजा पट्टी के साथ अपनी सीमा पर सुरक्षा उपायों को कड़ा करना शुरू कर दिया। इस इलाके में हजारों फलिस्तीनी शरण ले रहे हैं। सीएनएन ने शुक्रवार को बताया कि मिस्र की ओर से उठाए गए कदम का उद्देश्य अपने क्षेत्र में फलिस्तीनियों आमदी को रोकना है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने एन्क्लेव के दक्षिणी शहर राफा पर एक जमीनी हमला किया, जहां गाजा की आधी से अधिक आबादी को शरण दी जा रही है, जो सीमा से कुछ ही कदम दूर है। मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि गाजा के साथ सीमा पर किलेबंदी राफा में एक अपेक्षित इस्राइली जमीनी अभियान से पहले एक 'एहतियाती' उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed