{"_id":"657c2f644be27744550c7e42","slug":"israel-hamas-war-jenin-operation-idf-kills-terrorists-israeli-military-gaza-palestine-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: जेनिन में 60 घंटे चली सेना की बड़ी कार्रवाई, IDF ने 10 आतंकियों को ढेर किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: जेनिन में 60 घंटे चली सेना की बड़ी कार्रवाई, IDF ने 10 आतंकियों को ढेर किया
Fri, 15 Dec 2023 04:20 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 15 Dec 2023 04:20 PM IST
सार
इस्राइली सेना का दावा है कि जेनिन में सुरक्षाबलों की कार्रवाई 60 घंटे तक चली। इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ऑपरेशन के बारे में एक बयान में कहा, 60 घंटे तक हुई कार्रवाई में 10 आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
इस्राइल पर सफेद फास्फोरस इस्तेमाल का आरोप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दो महीने से अधिक समय से जारी हिंसा और युद्ध के कारण अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सेना ने बताया कि 60 घंटों से अधिक समय तक चले ऑपरेशन में 10 आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली है। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि सैनिकों ने सीमा पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर जेनिन में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। शरणार्थी शिविर और जेनिन के इस ऑपरेशन में 10 से ज्यादा आतंकी मारे गए।
आईडीएफ ने बताया कि इस्राइली सैनिकों ने सैकड़ों इमारतों की तलाशी लेने के दौरान 60 वांछित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। आतंकियों के कब्जे से 50 से अधिक हथियार, सैकड़ों विस्फोटक और एक लाख शेकेल (27,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक नकदी भी जब्त की गई है। ऑपरेशन के दौरान इस्राइली सुरक्षा बलों ने पूरे जूडिया और सामरिया (Judea and Samaria) में 14 वांछित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। खबरों के मुताबिक इनमें से तीन आतंकवादी संगठन- हमास से जुड़े हैं।
इस्राइली सुरक्षाबलों की निगरानी के लिए भी आतंकियों ने काफी बड़ा बंदोबस्त कर रखा था। कार्रवाई के दौरान आईडीएफ के जवानों ने, निगरानी के लिए डिजाइन किए गए 10 भूमिगत शाफ्ट, सात कार्गो लैब और पांच अवलोकन चौकियों का भी पता लगाया। IDF ने अपनी कार्रवाई के दौरान आतंकवादी ढांचे नष्ट कर दिए।
विज्ञापन
60 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान इस्राइली वायु सेना ने आतंकवादियों के दो दस्तों पर हमले किए। खबरों के अनुसार, बचाव और जवाबी हमले में आतंकियों की तरफ से इस्राइली बलों पर विस्फोटक फेंके गए। गोलीबारी भी की गई। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और विमान से हमले में सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। कई अन्य आतंकियों को गंभीर रूप से घायल करने में भी सफलता मिली है।
पूरे ऑपरेशन के दौरान इस्राइली खेमे को मामूली नुकसान होने की सूचना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सात आईडीएफ सैनिक और एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हुए, जिनका मौके पर ही इलाज कर दिया गया। बाद में इन सैनिकों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया।