{"_id":"65264cd5ec10402a62012c41","slug":"israel-hamas-war-inbar-lieberman-hailed-as-hero-killed-terrorists-with-her-security-team-kibbutz-nir-am-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Israel: 25 साल की महिला सैनिक की हिम्मत की मुरीद हुई दुनिया, हमले के दौरान हमास के 24 आतंकियों को किया ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: 25 साल की महिला सैनिक की हिम्मत की मुरीद हुई दुनिया, हमले के दौरान हमास के 24 आतंकियों को किया ढेर
Wed, 11 Oct 2023 02:49 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:49 PM IST
सार
लीबरमैन ने गजब की बहादुरी और सूझबूझ दिखाते हुए रणनीतिक रूप से अहम मोर्चों पर अपने साथियों को तैनात किया और जैसे ही हमास के आतंकियों ने किबुत्ज नीर एम पर हमला किया तो...
विज्ञापन
इनबार लीबरमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमास के आतंकियों ने बीते शनिवार इस्राइल में घुसकर 1000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन हमास के आतंकियों के पास 25 साल की इनबार लीबरमैन का कोई जवाब नहीं था। बता दें कि इनबार लीबरमैन ने कुछ लोगों के साथ मिलकर ना सिर्फ अपने समुदाय को हमास के हमले से बचाया बल्कि हमास के दो दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट भी उतार दिया। इनमें से पांच को अकेले लीबरमैन ने ढेर किया। लीबरमैन की इस बहादुरी के लिए पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है और वह इस्राइल की जनता की नजरों में नायक बनकर उभरी हैं।
लीबरमैन ने साथियों के साथ मिलकर किया आतंकियों का मुकाबला
इनबार लीबरमैन गाजा पट्टी से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित एक किबुत्ज समुदाय नीर एम की सुरक्षा समन्वयक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को जैसे ही हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया तो लीबरमैन ने धमाकों की आवाजें सुनी। धमाकों की आवाज सुनते ही लीबरमैन अलर्ट हो गईं और तुरंत उन्होंने अपनी 12 लोगों की सुरक्षा टीम के साथ मोर्चा संभाल लिया। लीबरमैन ने गजब की बहादुरी और सूझबूझ दिखाते हुए रणनीतिक रूप से अहम मोर्चों पर अपने साथियों को तैनात किया और जैसे ही हमास के आतंकियों ने किबुत्ज नीर एम पर हमला किया तो लीबरमैन और उनकी टीम ने चार घंटों तक आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और दो दर्जन से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया।

Trending Videos
इनबार लीबरमैन, दायीं तरफ दोस्त के साथ लीबरमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां आतंकियों ने नीर एम के आसपास के किबुत्ज या कहें कि सामुदायिक गांवों में नरसंहार किया और सैंकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारा, वहीं नीर एम में आतंकी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके। इस्राइल के सोशल मीडिया पर भी इनबार लीबरमैन की बहादुरी की चर्चा है और लोग मांग कर रहे हैं कि इस्राइल की सरकार को लीबरमैन को सम्मानित करने की मांग कर रहे हैं।