फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Hundreds of Israeli tanks and soldiers deployed on Gaza border, IDF ready for military action

Gaza War: जमीनी हमलों की आशंका के बीच गाजा सीमा पर सैकड़ों इस्राइली टैंक तैनात, सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार

Fri, 20 Oct 2023 06:32 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, तेल अवीव
एजेंसी, तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 20 Oct 2023 06:32 AM IST
विज्ञापन
Israel Hamas War Hundreds of Israeli tanks and soldiers deployed on Gaza border, IDF ready for military action
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी। - फोटो : Social Media

चारों तरफ इस्राइली सुरक्षा बलों से घिरी गाजा पट्टी पर जमीनी हमलों की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को दक्षिण इस्राइल में सीमा के पास सैकड़ों इस्राइली टैंक तैनात कर दिए गए हैं। ये देश के सियासी नेतृत्व और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की तरफ से सिर्फ अंतिम निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सेना के कारवां को देख स्पष्ट प्रतीत होता है कि गाजा में हमास पर जमीनी हमला जल्द ही कभी भी शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


उधर, इस्राइल-हमास युद्ध के 13वें दिन इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक में घुसकर दो किशोरों समेत तीन फलस्तीनियों को मार गिराया। जबकि, लेबनान से जारी रॉकेट हमलों के बाद इस्राइली रक्षा बल ने भी हमले शुरू कर दिए हैं। इधर, वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और तुलकार्म शहर में 16 वर्षीय किशोर को मार गिराया वहीं बेथलेहम के दक्षिण में एक शरणार्थी शिविर में सिर में गोली लगने से एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। उधर, मिस्र सीमा से मानवीय मदद पर सहमति बनने के बाद इस्राइल वायुसेना ने गाजा पट्टी दक्षिण के उन क्षेत्रों में भी हवाई हमले किए। क्षेत्र में फंसे 20 लाख से अधिक फलस्तीनी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ हमास ने दावा किया है कि उसके सदस्यों ने दक्षिणी लेबनान से इस्राइल के उत्तरी हिस्से पर 30 रॉकेट दागे हैं। कसाम ब्रिगेड का यह दावा लेबनान के हिज्बुल्लाह समूह के उस दावे के बाद आया जिसमें उसने दावा किया कि उसने इस्राइल की सेना के कई ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है।  इस्राइल ने हमास हिज्बुल्लाह के हमलों में 2000 मौतों की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने अस्पताल में मौत के दावे नकारे
इस्राइली रक्षा बलों ने फलस्तीनी पक्ष के उन दावों का खंडन किया कि गाजा में अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल में बम विस्फोट के पीछे इस्राइल का हाथ रहा है। आईडीएफ ने हमास के उन दावों पर भी सवाल उठाए कि धमाके में कई मौते हुई हैं। आईडीएफ प्रवक्ता ले. कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने इस्राइली पीएम का बयान दोहराया कि अस्पताल में विस्फोट के पीछे इस्लामी जिहाद था। उन्होंने कहा, मैं देख रहा हूं, यहां करीब 15 कारें हैं जो गिरे हुए रॉकेट से प्रभावित हुईं, मुझे आग दिख रही है, लेकिन शव दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने गाजा में उन दावों पर भी सवाल उठाया कि विस्फोट में कई मौतें हुईं। यदि यहां 500 लोग मारे गए तो उनके शव कहां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed