फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War Benjamin Netanyahu warned Hamas Government of National Emergency

Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने खाई हमास को तबाह करने की कसम, बोले- संगठन में शामिल हर किसी की मौत तय

Thu, 12 Oct 2023 09:41 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Oct 2023 09:41 AM IST
सार

हमास को आईएसआईएसआई से भी घटिया कहने के बाद नेतन्याहू ने शनिवार को आतंकियों द्वारा किए गए अत्याचारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस्राइल में हर परिवार किसी न किसी तरह से पीड़ितों के परिवार से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Israel-Hamas War Benjamin Netanyahu warned Hamas Government of National Emergency
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेश मंत्री योव गैलेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पूर्व आईडीएफ स्टाफ के नेतृत्व वाली विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के साथ मिलकर 'राष्ट्रीय आपातकाल की सरकार' की स्थापना की घोषणा की है। इस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री बेनी गैंज भी शामिल थे। पीएम नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान आतंकी संगठन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब हमास के सभी सदस्यों की मौत तय है। 
विज्ञापन


नेतन्याहू की हमास को चेतावनी
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हमास के हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू व्यक्तिगत तौर पर बयान दे रहे थे, लेकिन अब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की है।  नेतन्याहू ने घोषणा करते हुए कहा, 'यहूदी राष्ट्र (इस्राइल) एक है और अब इसका नेतृत्व भी एकजुटता के साथ होगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हमास को आईएसआईएसआई से भी घटिया कहने के बाद नेतन्याहू ने शनिवार को आतंकियों द्वारा किए गए अत्याचारों का जिक्र किया, जिसमें लोगों को जिंदा जलाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा, 'इस्राइल में हर परिवार किसी न किसी तरह से पीड़ितों के परिवार से जुड़ा हुआ है। हम अपने घरों के लिए साथ मिलकर लड़ेगें।' नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें विश्व स्तरीय राजनेताओं का भी समर्थन मिला है। 


इस्राइली पीएम ने घोषणा करते हुए कहा, 'हम आक्रमक हो गए हैं। हमास से जुड़े प्रत्येक सदस्य की मौत तय है।' नेतन्याहू ने कहा कि पूरा इस्राइल अपने सैनिकों के साथ खड़ा है और अब इस्राइल की जीत होगी। 

रक्षा मंत्री बेनी गैंज ने कहा, 'हम सब एक है। हम सभी इस संघर्ष में जुड़ रहे हैं। यहां केवल एक ही शिविर है और वह इस्राइल राष्ट्र का शिविर है।' उन्होंने आगे कहा कि नेतन्याहू के साथ यह नई साझेदारी राजनीतिक नहीं बल्कि भाग्य की साझेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed