फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ,israel hamas conflict ,israeli pm netanyahu meeting ,israel hamas war ,world news ,tel aviv

Israel Hamas Conflict: युद्ध के बीच इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने ली बैठक, सुरक्षा का किया मूल्यांकन

Mon, 23 Oct 2023 07:48 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 07:48 AM IST
सार

इस्राइल हमास युद्ध के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध कैबिनेट और वरिष्ठ सुरक्षा के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। तेल अवीव में हुई इस बैठक में उन्होंने सुरक्षा का मूल्यांकन किया है।

विज्ञापन
,israel hamas conflict ,israeli pm netanyahu meeting ,israel hamas war ,world news ,tel aviv
इस्राइली पीएम नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। 7 अक्तूबर से लेकर अब तक 5000 से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। इस बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध कैबिनेट और वरिष्ठ सुरक्षा के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। तेल अवीव में हुई इस बैठक में उन्होंने सुरक्षा का मूल्यांकन किया है।

विज्ञापन

 
इस्राइली पीएमओ ने अपने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वर्तमान में युद्ध मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ सुरक्षा प्रतिष्ठान अधिकारियों के साथ तेल अवीव में सुरक्षा मूल्यांकन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विमान हमले में हमास के तोपखाने का उप प्रमुख ढेर
मालूम हो कि इस्राइल हमास के बीच जारी युद्ध में करीब 5500 लोगों की मौत हो गई। इस बीच इस्राइली रक्षा बलों ने घोषणा की है कि इस्राइली सेना ने गाजा में विमान से हमला किया, जिसमें आंतकी संगठन हमास के एक और अधिकारी को मार डाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास के कई प्रमुखों की मौत
इस हमले में हमास के कई प्रमुखों की मौत हुए है, जिनमें आंतकवादी संगठन हमास के क्षेत्रीय तोपखाने समूह के उप प्रमुख मोहम्मद कटामश शामिल है। कटामाश आंतकी समूह के सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में आग और तोपखाने प्रबंधन के लिए जिम्मेदार था। 

कटामश ने इस्राइल के खिलाफ आग योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, इस्राइली के एक अन्य हमले में रॉकेट फायरिंग दस्ते का प्रमुख और हमास ऑपरेटिव की भी मौत हो गई। इस्राइली सेना ने एक हथियार उत्पादन स्थल और एक सैन्य मुख्यालय पर भी हमला किया और उसे तबाह कर दिया।


भारत ने पहुंचाई 38.5 टन राहत सामग्री
इधर, भारत ने इस्राइल-हमास युद्ध के चलते खाने-पीने के सामान और दवाओं की कमी से जूझ रहे फलस्तीनियों के लिए मानवीय मदद भेजी है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रविवार सुबह आठ बजे उड़ा भारतीय वायुसेना का सी-17 परिवहन विमान करीब 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर शाम को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह आतंकी संगठन हमास के खिलाफ इस्राइल व निर्दोष फलस्तीनियों के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed