फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas conflict ceasefire proposal operations in rafah news in hindi

Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा

Tue, 07 May 2024 08:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 07 May 2024 08:02 AM IST
सार

हमास नेता इस्मायल हानियेह ने संघर्ष विराम के प्रस्ताव को स्वीकार करने की सूचना कतर और मिस्र मध्यस्थों को भेजी है। प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद ही इस्राइल ने लगभग एक लाख फलस्तीनियों को राफा से निकलने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Israel Hamas conflict ceasefire proposal operations in rafah news in hindi
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच पिछले सात महीनों से संघर्ष जारी है। इस बीच सोमवार को हमास ने बताया कि उन्होंने इस संघर्ष को रोकने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस घोषणा के बाद इस्राइल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव उनकी मूल मांगों को पूरा करने से बहुत दूर है। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया था हमास पर दवाब बनाने के लिए राफा में जमीनी आक्रमण जारी रहेगा। 
विज्ञापन


इस्राइल राफा में अपने अभियानों को जारी रखेगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया, युद्ध कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि इस्राइल हमास पर सैन्य दवाब बनाने के लिए राफा में अपने अभियानों को जारी रखेगा। ताकि हमारे बंधकों की रिहाई को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि हमास की तरफ से स्वीकार किए गए प्रस्ताव इस्राइली मूल मांगों को पूरा करने से बहुत दूर है। हालांकि, इस्राइल अब इस समझौते की संभावना को अधिकतम करने के लिए मिस्र में एक रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल को भेजेगा।
विज्ञापन


हमास नेता इस्मायल हानियेह ने संघर्ष विराम के प्रस्ताव को स्वीकार करने की सूचना कतर और मिस्र मध्यस्थों को भेजी है। प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद ही इस्राइल ने लगभग एक लाख फलस्तीनियों को राफा से निकलने का आदेश दिया। युद्धविराम समझौते का के विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed