फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas comflict clebration video viral in london new york in support of palestine

Video: इस्राइल पर हमले का लंदन में मना जश्न, लोगों ने सड़कों पर लगाए फलस्तीन-हमास के समर्थन में नारे

Mon, 09 Oct 2023 09:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Oct 2023 09:31 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां लोग इस्राइल और फलस्तीन के समर्थन में इकट्ठा हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
israel hamas comflict clebration video viral in london new york in support of palestine
जश्न की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल पर हमास के हमले के बाद लंदन की सड़कों पर जश्न की वीडियो सामने आई है। बता दें कि हमास के हमले में इस्राइल में 700 से ज्यादा लोगों की जान गई है। जहां इस हमले से पूरी दुनिया स्तब्ध है, वहीं लंदन की सड़कों पर लोग हमास के हमले के समर्थन में जश्न मनाते दिखे। घटना के बाद लंदन मेट्रोपेलिटन पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। मेट्रोपोलिटन विभाग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि 'हमें इन घटनाओं की जानकारी है, जिनमें गाजा की सीमा पर इस्राइल में जारी संघर्ष से संबंधित खबरों को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। हम विभिन्न समुदायों के नेताओं के संपर्क में हैं।'
विज्ञापन


लंदन की सड़कों पर मना जश्न
लंदन पुलिस ने ये भी लिखा कि हमें इस बात की जानकारी है कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन होंगे लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि विरोध प्रदर्शन का अधिकार मिलने के साथ ही कानून व्यवस्था भी ना बिगड़े। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग लंदन की सड़कों पर फलस्तीन का झंडा लेकर समर्थन में नारे लगा रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो की आलोचना भी हो रही है और कई यूजर्स ने कहा है कि 'इस्राइल में लोग बेरहमी से मारे जा रहे हैं और लंदन में लोग इसका जश्न मना रहे हैं!'
विज्ञापन

 


न्यूयॉर्क में आमने-सामने आए इस्राइल-फलस्तीन समर्थक
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां लोग इस्राइल और फलस्तीन के समर्थन में इकट्ठा हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे अमेरिका के न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इस्राइल और फलस्तीन समर्थक आमने-सामने आ गए हैं और उनके बीच कहासुनी हो रही है। बता दें कि फलस्तीन में स्थित आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इस्राइल पर अप्रत्याशित हमला कर वहां बड़ी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया और सैंकड़ों को बंधक बना लिया। हमास ने इस्राइल पर कई हजार रॉकेट दागे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। इस्राइल में मृतकों का आंकड़ा 700 के पार चला गया है और सैंकड़ों लोग घायल हैं। वहीं इस्राइल के जवाबी हमले में भी गाजा पट्टी में 400 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इस तरह बीते दो दिनों में इस्राइल और हमास के संघर्ष में 1000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed