{"_id":"61940bce938fe44b86202169","slug":"israel-former-prime-minister-benjamin-netanyahu-appeared-in-court-over-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल : भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अदालत में पेश हुए पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल : भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अदालत में पेश हुए पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, येरूशलम।
एजेंसी, येरूशलम।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
सार
नेतन्याहू आज एक वकील, अपने छोटे बेटे अवनेर और अपनी लिकुड पार्टी के कुछ समर्थकों के साथ अदालत में पेश हुए। उनके वकीलों ने मामले में नए गवाह के सामने आने की खबरों के बाद मंगलवार के सत्र को विलंबित करने को कहा।
विज्ञापन
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार को अदालत में पेश हुए। उनकी यह पेशी ऐसे समय हुई जब कभी उनके करीबी सहयोगी रहे नीर हेफेत्ज भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में उनके खिलाफ गवाही की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यह बहुप्रतीक्षित गवाही अब अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है क्योंकि नेतन्याहू के वकीलों ने इसे कानूनी चुनौती दी है।
विज्ञापन
नेतन्याहू के खिलाफ मामले में हेफेत्ज अभियोजन पक्ष के एक महत्वपूर्ण गवाह हैं। हेफेत्ज ने नेतन्याहू सरकार के प्रवक्ता के रूप में काम करने के लिए 2009 में पत्रकारिता का अपना लंबा करियर छोड़ा था और फिर 2014 में वह नेतन्याहू परिवार के प्रवक्ता एवं सलाहकार बन गए।
विज्ञापन
नेतन्याहू आज एक वकील, अपने छोटे बेटे अवनेर और अपनी लिकुड पार्टी के कुछ समर्थकों के साथ अदालत में पेश हुए। उनके वकीलों ने मामले में नए गवाह के सामने आने की खबरों के बाद मंगलवार के सत्र को विलंबित करने को कहा।
विज्ञापन
नए गवाह ने आरोप लगाया है कि नेतन्याहू की पत्नी सारा ने दो अरबपति दोस्तों, हॉलीवुड निर्माता अर्नोन मिलचन और ऑस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर से उपहार के रूप में एक महंगा कंगन स्वीकार किया था। नेतन्याहू के वकीलों ने कहा, हेफेत्ज के पक्ष रखने से पहले पूर्व पीएम को सबूतों का अध्ययन करने की जरूरत है।