फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Israel War News: Israel Fires Missiles At Iran Explosion On Airport Know Death Toll Report

Israel Iran Tension: इस्राइल की ईरान पर जवाबी कार्रवाई, दागी मिसाइलें, एयरपोर्ट पर हुए धमाके, रिपोर्ट में दावा

Fri, 19 Apr 2024 10:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 Apr 2024 10:54 AM IST
सार

ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरान के शहर इस्फहान न के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ईरान के कई परमाणु ठिकाने इसाफान प्रांत में ही स्थित हैं।

विज्ञापन
Iran Israel War News: Israel Fires Missiles At Iran Explosion On Airport Know Death Toll Report
इस्राइल के ईरान पर हमले की रिपोर्ट्स (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। अब खबर आई है कि इस्राइल ने भी पलटवार किया है और ईरान पर मिसाइलों से हमला किया है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है। ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरान के शहर इस्फहान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान प्रांत में ही स्थित हैं, जिनमें ईरान में यूरेनियम संवर्धन का प्रमुख केंद्र भी यहीं पर मौजूद है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हवाई क्षेत्र में कई फ्लाइट्स के मार्ग बदले गए हैं।  
विज्ञापन


बीते दिनों ईरान ने बोला था इस्राइल पर हमला
बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोन्स इस्राइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाईं थी। दरअसल ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में ईरान की सेना के दो शीर्ष कमांडर्स समेत सात लोगों की मौत हुई थी। ईरान ने इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगाया था। इसी हमले के जवाब में ईरान ने इस्राइल पर हमला किया था। हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इस्राइल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे।  
विज्ञापन


पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका
ईरान और इस्राइल के बीच तनाव का यह मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी उठा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इस्राइल ने मांग की थी ईरान की सेना को आतंकी संगठन घोषित किया जाए। वहीं ईरान ने इस्राइल को चेताया था कि अगर उसने ईरान पर हमले की कोशिश की तो उसके नतीजे गंभीर होंगे। ईरान ने अमेरिका से भी दोनों देशों के बीच न आने की चेतावनी दी थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों देशों से अपील की थी कि वे शांति से मामला निपटाएं क्योंकि पश्चिम एशिया एक और युद्ध झेलने की स्थिति में नहीं है। कई विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अब इस्राइल हमास युद्ध के बाद इस्राइल ईरान तनाव से पूरे अरब क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने इस्राइल को दी पलटवार की धमकी
इस्राइल के हमले से पहले संयुक्त राष्ट्र में ईरान के विदेश मंत्री ने इस्राइल को धमकी देते हुए कहा कि इस्राइल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान के विदेश मंत्री ने वैश्विक समुदाय से भी अपील की कि वे इस्राइल को रोकें। हालांकि अब इस्राइल के हमले के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed