फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel diplomat stabbed in china beijing hospitalized amid hamas attack

Israel: हमास से जारी युद्ध के बीच चीन में इस्राइली राजनयिक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Fri, 13 Oct 2023 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Oct 2023 02:26 PM IST
सार

इस्राइली राजनयिक पर चाकू से हमला हुआ और फिलहाल पीड़ित राजनयिक अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
israel diplomat stabbed in china beijing hospitalized amid hamas attack
इस्राइल के राजनयिक पर चीन में जानलेवा हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन की राजधानी बीजिंग में एक इस्राइली राजनयिक पर जानलेवा हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली राजनयिक पर चाकू से हमला हुआ और फिलहाल पीड़ित राजनयिक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल हमले की वजह पता नहीं चल पाई, जिसकी चीनी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जहां एक तरफ इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है और इसके चलते पूरे मध्य पूर्व में हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं ऐसे समय में बीजिंग में इस्राइली राजनयिक पर जानलेवा हमले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्य पूर्व में जारी है तनाव
बता दें कि पहले ही दुनियाभर में इस्राइल के लोगों पर हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। हालांकि अभी तक साफ नहीं है कि मध्य पूर्व में जारी तनाव का इस्राइली राजनयिक पर हमले से संबंध है या नहीं। उल्लेखनीय है कि साल 2020 में इस्राइल में चीन के राजनयिक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। चीन के राजनयिक दु वेई तेल अवीव स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। 
विज्ञापन


बीते सात सितंबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल की सीमा में घुसकर आम नागरिकों पर बर्बर हमला किया। गाजा पट्टी की तरफ से इस्राइल पर हजारों की संख्या में रॉकेट बरसाए गए। इस हमले में इस्राइल के 1300 नागरिकों की मौत हो गई थी। वहीं इस्राइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस्राइल गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर मध्य पूर्व का माहौल गरमा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed