World Updates: इस्राइली सेना ने हमास के खिलाफ तेज किए हमले; वेनेजुएला में सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत
आईडीएफ ने दावा किया कि इस सुरंग का इस्तेमाल आतंकी संगठन हमास के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाता था। आईडीएफ ने यह भी बताया कि विशिष्ट याहलोम लड़ाकू इंजीनियरिंग इकाई के सैनिकों ने सुरंग पर जोरदार विस्फोटक से हमला किया। वहीं, मध्य वेनेजुएला में एक अवैध सोने की खदान ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, इस्राइली सेना (IDF) ने हमास के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस्राइली रक्षा बलों के लड़ाकों ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमास की एक किलोमीटर से लंबी सुरंग पर भीषण बमबारी कर उसे ध्वस्त कर दिया है।
आईडीएफ ने दावा किया कि इस सुरंग का इस्तेमाल आतंकी संगठन हमास के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाता था। आईडीएफ ने यह भी बताया कि विशिष्ट याहलोम लड़ाकू इंजीनियरिंग इकाई के सैनिकों ने सुरंग पर जोरदार विस्फोटक से हमला किया। इस हमले में हमास के आतंकवादी भी मारे गए हैं। आईडीएफ ने कहा कि सुरंग में बिजली और पानी के बुनियादी ढांचे, रसोई, शौचालय और रहने के लिए क्वार्टर बनाए गए थे। इसका उपयोग हमास के वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ आतंकवादी समूह के खान यूनिस ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा किया गया था।
गौरतलब है कि खान यूनिस गाजा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इतना ही नहीं, इसे हमास नेता याह्या सिनवार का गढ़ माना जाता है।
गाजा का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील
बीते दो दिनों में उत्तरी गाजा के उन इलाकों में कई हवाई हमले हुए हैं, जिसके बारे में इस्राइली सेना ने कहा था कि उन्हें कुछ हफ्ते पहले हमास से काफी हद तक मुक्त करा लिया गया था। गाजा में इस्राइली सैनिकों के हमले के बाद से शहर का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। वहीं, कई लाख फलस्तीनी अब भी सहायता से वंचित हैं। वे अकाल जैसी स्थितियों का सामना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को दिन में एक ही बार खाना नसीब हो पा रहा है।
हो रही हैं हमास के साथ युद्धविराम की नई कोशिशें
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग जल्द ही थम सकती है। पूर्व सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने की नई कोशिशें चल रही हैं। इन कोशिशों के परिणाम स्वरूप गाजा में युद्ध रुक सकता है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले युद्ध विराम वार्ता के थमने के बाद इस्राइल ने पहली बार इस तरह का संकेत दिया है।
हालांकि पूर्व सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने यह भी कहा कि जब तक हमास गाजा में शेष इस्राइली बंधकों को रिहा करने के लिए सहमत नहीं होता तब तक यह जंग चलती रहेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस्राइल आगामी रमजान महीने के दौरान भीड़भाड़ वाले दक्षिणी शहर राफा पर जमीनी हमला करेगा।
G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में MoS मुरलीधरन ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
जी-20 देशों के समूह के विदेश मंत्रियों की ब्राजील में बैठक हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इसमें भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही उन्होंने शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान ब्राजील के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बैठक में उन्होंने समुद्र में सुरक्षा और संचार के साथ ही समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक आर्थिक मंच के रूप में जी20 को एसडीजी और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने भू-राजनीतिक मुद्दों को रचनात्मक ढंग से संबोधित करने और आम जमीन खोजने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बैठक में उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर बातचीत और कूटनीति की ओर वापस आने का आह्वान किया। वहीं, इस्राइल-हमास युद्ध पर भी भारत ने दो-राज्य समाधान की अपनी स्थिति दोहराई। विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने कहा कि आतंकवाद की सभी रूपों में निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मध्य पूर्व में संघर्ष को और अधिक फैलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
बोइंग का कहना है कि उसके 737 जेटलाइनर कार्यक्रम के प्रमुख तुरंत कंपनी छोड़ रहे हैं, जिससे विमान निर्माता के लिए संकटग्रस्त डिवीजन में नया नेतृत्व नियुक्त करने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
अब केटी रिंगगोल्ड 737 कार्यक्रम और कंपनी के रेंटन, वाशिंगटन साइट के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक के रूप में उनकी जगह लेंगी।
पाकिस्तान में नई सरकार में वित्त मंत्री के पद पर नया पेच फंसा
पाकिस्तान में पीएमएल-एन और पीपीपी के बीच गठबंधन सरकार के गठन के साथ राजनीतिक गतिरोध तो खत्म हो गया है लेकिन आर्थिक चिंताओं को लेकर देश में वित्त मंत्री की नियुक्ति पर पेच फंस गया है। नकदी संकट से जूझ रहे देश में वित्त मंत्री के समक्ष खड़ी चुनौतियों को देखते हुए दोनों पार्टियों ने बुधवार को कई दौर की मुलाकात की लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया है।
मंगलवार देर रात दोनों दलों के नेता नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो-जरदारी के बीच नई गठबंधन सरकार पर शहबाज शरीफ को पीएम बनाने और आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति बनाने पर सहमति के साथ समझौता हुआ। बुधवार को वित्त मंत्री को लेकर सबसे ज्यादा फोकस रहा, क्योंकि देश में जहां कई चुनौतियां पहले ही हैं वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की शर्तों के चलते देश में बढ़ती महंगाई को रोकना भी चुनौती है। उधर, देश को डिफॉल्ट से बचाना भी जरूरी है।
पीएम मोदी से प्रेरित सिंथिया पपुआ न्यू गिनी में पढ़ा रहीं उद्यमिता का पाठ
पापुआ न्यू गिनी की 39 वर्षीय शिक्षक सिंथिया चांगौ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर अपने देश में लोगों को उद्यमिता का पाठ पढ़ा रही हैं। वह अहमदाबाद में उद्यमिता विकास पर एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लेकर लौटी हैं।
ो
स्थानीय मीडिया में बुधवार को छपी सिंथिया की कहानी को भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा किया। सिंथिया महात्मा गांधी व मोदी से बहुत प्रेरित हैं। कहती हैं, आत्मनिर्भरता पर पीएम मोदी के भाषण ने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया। पीएम ने भारत के लोगों से कहा कि अगर वे कॉफी पीते हैं, तो इसे देश में प्रोसेस करें, इससे रोजगार बढ़ेगा। सिंथिया ने कहा, उनका भाषण बहुत प्रेरक था। हर नेता को ऐसी सोच रखनी चाहिए। मोदी बड़े सपने देखने व उन्हें साकार करने के प्रयास करने को कहते हैं।
जी-20 देशों के समूह के विदेश मंत्री ब्राजील की अध्यक्षता में वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए बुधवार को रियो दि जेनेरियो में एकत्र हुए। इस दौरान वैश्विक तनाव व बहुपक्षीय संगठनों में सुधार के तरीकों पर चर्चा हुई। ब्राजील ने जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने और गरीबी कम करने को शीर्ष प्राथमिकता दी है।
ब्रिटेन की ट्राइडेंट परमाणु मिसाइल गत माह एक परीक्षण के दौरान नाकाम हो गई। ब्रिटिश अखबार द सन ने बताया कि इसे लॉन्च करते वक्त यह पनडुब्बी के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अखबार के मुताबिक, मिसाइल में लगे पहले चरण के डमी वॉरहेड्स से लैस बूस्टर, फ्लोरिडा के तट पर 30 जनवरी को हुए परीक्षण के दौरान सक्रिय नहीं हुए।
पचास प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हुए कृष्णमूर्ति
अमेरिकी इलिनॉइस राज्य की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘शिकागो मैगजीन’ में भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को 50 सर्वाधिक प्रभावशाली शिकागोवासियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में कृष्णमूर्ति का 24वां स्थान है। इसी के साथ वह सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इस सूची में इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर शीर्ष पर हैं।
सोने की खदान ढही,14 लोगों के मरने की पुष्टि
वहीं, मध्य वेनेजुएला में एक अवैध रूप से खनन की जा रही खुले गड्ढे वाली सोने की खदान ढह गई। हादसे के समय वहां दर्जनों लोग काम कर रहे थे। अधिकारियों ने हताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को अंगोस्टुरा नगर पालिका में हुई जब बुल्ला लोका नामक खदान में एक दीवार गिर गई, जहां केवल घंटों की नाव की सवारी से पहुंचा जा सकता था। वेनेजुएला के संचार और सूचना मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हादसे में 14 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बचाव अभियान चलाया जा रहा है।