{"_id":"66ece5f1bc0198ba630561b9","slug":"israel-defense-forces-says-israel-destroys-1-000-hezbollah-rocket-launcher-barrels-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: इस्राइल ने एक बार फिर हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना, हजारों रॉकेट लॉन्चर बैरल किए नष्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: इस्राइल ने एक बार फिर हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया निशाना, हजारों रॉकेट लॉन्चर बैरल किए नष्ट
Fri, 20 Sep 2024 08:34 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 20 Sep 2024 08:34 AM IST
सार
इस्राइली रक्षा बल ने कहा कि वह अपने देश की रक्षा के लिए हिज्बुल्ला आतंकवादी संगठन के बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजबुल्ला का गढ़ कहे जाने वाले लेबनान में दो दिनों में पेजर और वायरलेस जैसे छोटे डिवाइसों में हुए विस्फोटों ने अफरा-तफरी मचा दी है। अभी यहां के लोग इन धमाकों से उभर भी नहीं पाए कि इस्राइल ने गुरुवार देर हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले कर दिए। सेना ने बताया लड़ाकू विमानों ने बमबारी करके उन सैकड़ों रॉकेट लॉन्चर बैरलों को नष्ट कर दिया, जिन्हे इस्राइल की ओर दागा जाना था।
विज्ञापन
सैकड़ों रॉकेट दागे
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने दोपहर से लेकर देर रात तक करीब 100 रॉकेट लॉन्चरों पर हमला किया, जिनमें लगभग एक हजार बैरल थे। सेना ने आगे कहा कि आईडीएफ अपने देश की रक्षा के लिए हिज्बुल्ला आतंकवादी संगठन के बुनियादी ढांचे और क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
लेबनान में पेजर में धमाका
लेबनान में दो दिनों में पेजर और वायरलेस जैसे छोटे डिवाइसों में हुए विस्फोटों में हिजबुल्ला के कारिंदों सहित दर्जनों लोग मारे गए। बताया जा रहा इन धमाकों में 37 मारे गए और करीब तीन हजार लोग घायल हुए थे। इन हमलों का जिम्मेदार इस्राइल को ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
देर रात इस्राइल ने किया हमला
तीन लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात की कार्रवाई में इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में दर्जनों बम गिराए। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने हिजबुल्ला के विरोध में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
दो मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा इस्राइल
इस्राइल अब फलस्तीन के गाजा पट्टी में हमास के साथ-साथ ही उसके सहयोगी हिजबुल्ला से भी जंग कर रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने अचानक इस्राइल में घुसकर हमला कर बड़ी संख्या में नरसंहार किया था। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने हमला किया। इस बीच, लेबनान का संगठन हिजबुल्ला ने भी गत दिनों इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। पिछले 11 महीने से हिज्बुल्ला और इस्राइल के बीच जंग जैसी स्थिति है। उधर इस्राइली रक्षा मंत्री का कहना है कि यह युद्ध का प्रथम चरण है। इसके बाद अभी और चरणों में युद्ध लड़ा जाएगा।