फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Defence Forces says it struck over 400 terrorist targets in past 24 hours

Israel Hamas War: इस्राइली रक्षा बलों का दावा, पिछले 24 घंटे में हमास के 400 आतंकवादी ठिकानों को बनाया निशाना

Tue, 24 Oct 2023 01:10 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 01:10 PM IST
सार

आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हैलेवी ने कहा कि इस्राइल हमास को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश दक्षिण में जमीनी अभियानों के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
Israel Defence Forces says it struck over 400 terrorist targets in past 24 hours
इस्राइली वायु सेना द्वारा साझा किया गया वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। हमलों में मौतों का आंकड़ा साढ़े छह हजार के पार चला गया है। संघर्ष रुकने की बजाय और तेज होता जा रहा है। इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने जानकारी दी है कि उसने पिछले 24 घंटे में 400 से अधिक आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। आईडीएफ ने जोर देकर कहा कि वह निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी रखेगा। 

विज्ञापन

व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया
इस्राइली रक्षा बलों ने कहा, ‘हमास के आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए एक व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया। आईडीएफ ने पिछले 24 घंटों में 400 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। इस दौरान हमास के बंदूकधारियों ने भी इस्राइल की ओर रॉकेट दागने की कोशिश की।' 

विज्ञापन

आतंकवादियों को समुद्र के रास्ते से भेजता है
सेना का कहना है कि इस्राइल में हमास एक सुरंग के जरिए आतंकवादियों को समुद्र के माध्यम से भेजता है। वह इसी रास्ते के जरिए घुसपैठ करता है। हमास कमांड सेंटर का उपयोग गुर्गों द्वारा किया जाता है। इस्राइली सेना ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईडीएफ काम करना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीएफ ने एक अलग पोस्ट में बताया, ‘याह्या सिनवार, मोहम्मद दीफ, सालेह अल-अरौरी, इस्माइल हानिया और अन्य के हाथों पर हजारों का खून है। हम सात अक्तूबर को हुए हमास नरसंहार को कभी नहीं भूलेंगे।’

देश दक्षिण में जमीनी अभियानों के लिए तैयार
इस बीच, आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हैलेवी ने कहा कि इस्राइल हमास को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश दक्षिण में जमीनी अभियानों के लिए अच्छी तरह से तैयार है।हैलेवी ने आगे कहा, ‘हम हमास को पूरी तरह से खत्म करने की स्थिति में लाना चाहते हैं। यही कारण है कि हम उच्च रैंकिंग कमांडरों और सदस्यों पर हमला कर रहे हैं और उन्हें खत्म कर रहे हैं, बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहे हैं और बहुत दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। यह मार्ग हमास को हर जगह और हर तरह से नुकसान पहुंचाने वाले अविश्वसनीय हमलों का एक रास्ता है। हम दक्षिण में जमीनी तैयारियों के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।’

इस बीच, इस्राइल की वायु सेना ने बताया कि उसने हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed