फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel begins fourth dose of corona vaccine rollout for people 60 and over as Omicron cases surge

कोरोना पर वार: इस देश में लगने लगी है वैक्सीन की चौथी डोज, ओमिक्रॉन से हो चुकी है यहां पहली मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Dec 2021 11:28 AM IST
सार

इस्राइल में ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आने के बाद से सरकार ने तत्काल प्रभाव से 60 साल से ऊपर की आबादी को कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज लगाने का एलान कर दिया है।  

विज्ञापन
Israel begins fourth dose of corona vaccine rollout for people 60 and over as Omicron cases surge
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों, चिकित्साकर्मियों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज तत्काल प्रभाव से लगनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को देश के कोरोनो विशेषज्ञों के पैनल की सिफारिश के बाद इसकी घोषणा की। यह खुराक 60 वर्ष या उससे अधिक उन लोगों को दी जाएगी जिन्हें की तीसरी खुराक लगाए हुए चार महीने बीत चुके हों। इस्राइल में लगभग सभी टीकाकृत नागरिकों को फाइजर/बायोएनटेक टीका प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


चौथी खुराक की सिफारिश करने का निर्णय आसान नहीं था: प्रोफेसर गैलिया रहव
वहीं विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों में से एक प्रोफेसर गैलिया रहव ने इस्राइली रेडियो को बताया कि चौथी खुराक की सिफारिश करने का निर्णय आसान नहीं था। हमारे पास वास्तव में प्रतिरक्षा के स्तर पर अभी तक डाटा नहीं है, जैसा कि हमने तीसरी खुराक पर फैसला किया था, लेकिन दूसरी ओर, दुनिया के बाकी हिस्सों में वास्तव में डरावना डाटा है।
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा- समय बर्बाद मत करो, टीका लगवाओ
वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने सिफारिश का स्वागत किया और नागरिकों को जितनी जल्दी हो सके शॉट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि समय बर्बाद मत करो, टीका लगवाओ। बेनेट ने अब तक वायरस से निपटने में इस्राइल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश महामारी से निपटने के वैश्विक प्रयास में सबसे आगे खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed