फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Arrow system intercepts missile from Red Sea; Houthis claim UAV attack

Israel: हमास के खिलाफ जंग के बीच मिसाइल हमले को इस्राइली एरो सिस्टम ने किया फेल; लाल सागर की ओर से दागी गई थी

Tue, 31 Oct 2023 08:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 Oct 2023 08:32 PM IST
सार

मिसाइल हमले को लेकर दावा किया जा रहा है कि मिसाइल यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से लॉन्च की गई थी। द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट्स में ये दावा किया है। इसमें कहा गया है कि इस मिसाइल को इस्राइल के सबसे दक्षिणी शहर इलियट को निशाना बनाकर दागा गया था।

विज्ञापन
Israel Arrow system intercepts missile from Red Sea; Houthis claim UAV attack
इस्राइल और हमास का युद्ध - फोटो : social media

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच  जारी जंग को तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। इतना ही नहीं, जंग को लेकर हमास के अलावा कई अन्य देश भी इस्राइल के विरोध में आ गए हैं। इस बीच, इस्राइल ने दावा किया है कि लाल सागर की ओर से उसकी ओर मिसाइल दागी गई है। जिसे उसके एरो सिस्टम ने  सफलतापूर्वक मार गिराया। वहीं, इस मिसाइल हमले को लेकर दावा किया जा रहा है कि मिसाइल यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से लॉन्च की गई थी। 

विज्ञापन


द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट्स में ये दावा किया है। इसमें कहा गया है कि इस मिसाइल को इस्राइल के सबसे दक्षिणी शहर इलियट को निशाना बनाकर दागा गया था। इसे लेकर इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बयान भी जारी किया है। इसमें बताया गया है उनकी वायु सेना प्रणाली ने मिसाइल को सावधानीपूर्वक ट्रैक करके सबसे सटीक परिचालन समय और स्थान पर मार गिराया। उन्होंने बताया कि हमास के खिलाफ जंग में पहली बार ऐरो रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही आईडीएफ ने यह दावा भी किया है कि मंगलवार की सुबह लाल सागर की ओर से उसके खिलाफ कई अन्य लक्षित हमले भी किए गए। जिन्हें सफलता पूर्वक मार गिराया गया। 
विज्ञापन


वहीं, हूती विद्रोहियों ने भी इस्राइल पर ड्रोन हमले का दावा किया है। कहा जा रहा है कि जब यह ड्रोन इस्राइल के दक्षिणी शहर इलियट के नजदीक पहुंचे तो वहां अलार्म बजने लगे और लोग बंकरों की ओर भागने लगे। हालांकि इस्राइल ने इन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। यह घटना गाजा में हमास आतंकी समूह के साथ इजरायल के चल रहे संघर्ष के संदर्भ में सामने आई है। हूती सरकार के प्रधानमंत्री अब्देलअजीज बिन हैबटूर ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि ये ड्रोन यमन के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed