{"_id":"676f6b5a405db2d04000f3b4","slug":"israel-army-idf-launches-raid-attack-in-north-gaza-hospital-said-hamas-operatives-returned-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: गाजा में फिर से वापसी कर रहे हमास के लड़ाके, इस्राइली सेना ने कमाल अदवान अस्पताल के करीब किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: गाजा में फिर से वापसी कर रहे हमास के लड़ाके, इस्राइली सेना ने कमाल अदवान अस्पताल के करीब किया हमला
Sat, 28 Dec 2024 09:27 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:27 AM IST
सार
इस्राइली सेना को सूचना मिली थी कि गाजा के इस इलाके में हमास के लड़ाकों की वापसी हुई है और वे यहां आतंकी गतिविधि संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर इस्राइली सेना ने कमाल अदवान अस्पताल के पास छापेमारी की।
विज्ञापन
आईडीएफ ने गाजा में फिर किया हमला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने शुक्रवार को गाजा में कमाल अदवान अस्पताल के आसपास सैन्य कार्रवाई की है। दरअसल इस्राइली सेना को सूचना मिली थी कि गाजा के इस इलाके में हमास के लड़ाकों की वापसी हुई है और वे यहां आतंकी गतिविधि संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर इस्राइली सेना ने कमाल अदवान अस्पताल के पास छापेमारी की।
अस्पताल से मरीजों को किया गया शिफ्ट
आईडीएफ ने कहा कि 'उसने नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए 'ऑपरेशन से पहले नागरिकों, रोगियों और चिकित्सा कर्मियों को सुरक्षित तरीके से निकालने में मदद की'। अस्पताल के मरीजों को गाजा के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मुनीर अल-बुर्श ने बताया, आईडीएफ ने 350 लोगों को कमल अदवान अस्पताल से नजदीक के स्कूल में जाने का आदेश दिया। इनमें 75 मरीज, उनके साथी और 185 चिकित्सा कर्मचारी शामिल थे।
यमन से दागी गई इस्राइल पर मिसाइलें
आईडीएफ का कहना है कि यमन से इस्राइल की तरफ मिसाइलें दागी गई हैं। हालांकि इस्राइली सेना ने हवा में ही इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। आईडीएफ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मिसाइल को रोकने वाला इजरायली सिस्टम था या अमेरिकी सिस्टम। अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली बैटरी ने कल सुबह यमन से इजरायल पर दागी गई हौथी बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोका था। गौरतलब है कि अक्तूबर में इस्राइल में अमेरिका की रक्षा प्रणाली को तैनात किया गया था। आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने पिछले साल इस्राइल पर 200 से अधिक मिसाइलें और 170 ड्रोन दागे हैं।
विज्ञापन
इस्राइल के साथ शांति चाहती है सीरिया की नई सरकार
एक अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में सीरियाई नेता अहमद अल-शरा की ओर से दमिश्क के गवर्नर माहेर मरवान ने कहा है कि सीरिया की नई सरकार इस्राइल के साथ शांति चाहती है। गवर्नर ने कहा कि 'हमें इस्राइल से कोई डर नहीं है, और हमारी समस्या इस्राइल के साथ नहीं है। हम सह-अस्तित्व चाहते हैं और कोई विवाद नहीं चाहते। हम ऐसी किसी भी चीज़ में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं जो इस्राइल की सुरक्षा या किसी अन्य देश की सुरक्षा को ख़तरे में डाले।'