फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel army idf k9 unit finds big hamas tunnel network in gaza release video

Israel: इस्राइली सेना ने हमास के सुरंग नेटवर्क का पता लगाया, जारी किया चौंकाने वाला Video

Sat, 23 Dec 2023 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 23 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

इस्राइली सेना ने बताया कि उनकी यिफताह बटालियन के जवानों और कॉम्बैट इंजीनियरिंग फोर्स के जवानों ने हमास के ठिकानों पर हमला किया। जिनमें हमास के कई आतंकी मारे गए हैं। 

विज्ञापन
israel army idf k9 unit finds big hamas tunnel network in gaza release video
IDF Chief Herzi Halevi - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने हमास के सुरंग के नेटवर्क का पता लगा लिया है। इस्राइली सेना का दावा है कि हमास इन सुरंगों का इस्तेमाल अंडरग्राउंड बेस के तौर पर कर रहा था। ये सुरंगे गाजा के इस्सा इलाके में मिली हैं और इन्हें हथियार रखने, छिपने, कमांड और कंट्रोल सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। 
विज्ञापन


गाजा में मिला सुरंगों का बड़ा नेटवर्क
इस्राइली सेना की के-9 यूनिट ने इन सुरंगों का पता लगाया है। इस यूनिट में ट्रेंड डॉग्स शामिल हैं, जिन्होंने सैंकड़ों मीटर लंबे सुरंग नेटवर्क का पता लगाया। इस्राइली सेना ने पहले भी गाजा में कई सुरंगों का पता लगाया है और उन्हें तबाह कर दिया है। इनके अलावा गाजा में कई इमारतों को भी तबाह किया गया है क्योंकि ये इमारतें हमास के कार्यालयों के तौर पर इस्तेमाल की जा रहीं थी। इस्राइली सेना ने बताया कि उनकी यिफताह बटालियन के जवानों और कॉम्बैट इंजीनियरिंग फोर्स के जवानों ने हमास के ठिकानों पर हमला किया। जिनमें हमास के कई आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरंग के कई मुहाने मिले, जिनकी जांच करने पर गाजा में सुरंगों के नेटवर्क का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन

 


इस्राइली सेना के हमले में दर्जनों आतंकी ढेर होने का दावा
गाजा के दक्षिणी हिस्से में जारी ऑपरेशन में इस्राइली सेना के हमले में हमास के दर्जनों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। इस्राइली सेना ने बताया कि हमास के आतंकियों ने सैनिकों पर फायरिंग की और एक इमारत में घुस गए। इस पर इस्राइली सेना ने फाइटर जेट से हमला कर उस इमारत को ही ध्वस्त कर दिया। इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कफ्र किला इलाके में एयरस्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन के बारे में सेना ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed