ICC: आईसीसी में इस्राइल और हमास नेता आरोपी, नेतन्याहू ने की निंदा, कहा- यह वास्तविकता से कोसों दूर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइली नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए आईसीसी अभियोजक के आवेदन को अपमानजनक बताया और कहा, इस्राइल-हमास में कोई समानता नहीं है। बाइडन ने कहा, गाजा में नरसंहार नहीं है। उधर, फ्रांस और बेल्जियम ने आईसीसी का समर्थन किया है।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) के शीर्ष अभियोजक ने युद्ध के दौरान अपराधों के लिए इस्राइल व हमास प्रमुखों पर आरोप लगाते हुए उन्हें मानवता के विरुद्ध जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले वैश्विक नेताओं की सूची में डाल दिया। मुख्य अभियोजक करीम खान ने इस्राइली पीएम बेंजमिन नेतन्याहू सहित इस्राइल के दो नेताओं व हमास के तीन नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की घोषणा भी की।
अभियोजक ने 7 अक्तूबर को किए गए हमास पर हमले पर ध्यान केंद्रित किया। इस दिन चरमपंथियों ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा में सैन्य हमला कर करीब 35,000 फलस्तीनीयों को मार डाला। नेतन्याहू ने इस फैसले की निंदा करते हुए इसे ‘वास्तविकता से कोसों दूर’ बताया। उन्होंने कहा, मैं हेग अभियोजक द्वारा लोकतांत्रिक इस्राइल व हमास के बीच की गई तुलना को खारिज करता हूं। एजेंसी
बाइडन बोले- यह अपमानजनक गाजा में जो हुआ, नरसंहार नहीं