फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel alleges Iran in UN Security Council for funding to iran attack

UN: सुरक्षा परिषद में इस्राइल ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमास को हमलों के लिए फंडिंग कर रहा देश

Mon, 09 Oct 2023 03:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2023 03:04 AM IST
सार

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा था कि ईरान फिलिस्तीनियों के आत्मरक्षा के अधिकारों का समर्थन करता है। रायसी ने सरकारी चैनल के माध्यम से कहा था कि इस्राइल और उसके समर्थक राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
Israel alleges Iran in UN Security Council for funding to iran attack
UNSC - फोटो : iStock

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच इस्राइल के राजदूत ने बड़ा बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इस्राइली दूत ने ईरान पर हमास को फंडिंग के आरोप लगाए हैं। इस्राइली दूत ने कहा है कि आतंकी संगठन समूह हमास के अभियानों को ईरान फंड कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि ईरान ही हमास के अभियानों का समर्थन कर रहा है। 

विज्ञापन

ईरानी राष्ट्रपति ने किए बड़े दावे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली राजदूत के बयान से कुछ देर पहले ही ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कहा था कि ईरान फिलिस्तीनियों के आत्मरक्षा के अधिकारों का समर्थन करता है। रायसी ने सरकारी चैनल के माध्यम से कहा था कि इस्राइल और उसके समर्थक राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें ही इस युद्ध और जनहानि का जवाबदेह माना जाना चाहिए। ईरानी राष्ट्रपति ने सीरिया, लेबनान और इराक सहित अन्य मुस्लिम देशों की सरकारों से फिलिस्तीन का समर्थन करने का आग्रह किया था। उन्होंने फिलिस्तीन के गतिरोध प्रयासों का समर्थन किया था। रियासी का दावा है कि फिलिस्तीनियों को हतोस्ताहित करने के लिए इस्राइल अरब सहित अन्य मुस्लिम राष्ट्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने की कवायद में जुटा था।

विज्ञापन

ताजा संघर्ष का आखिर असल कारण क्या है?
हमास के प्रवक्ता खालिद कादोमी ने समाचार वेबसाइट अल जजीरा को बताया है कि यह हमला उन सभी अत्याचारों का जवाब है जो फिलिस्तीनी नागरिक दशकों से सहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा में अत्याचार रोके। फिलिस्तीनी लोगों पर अत्याचार बंद हो। अल-अक्सा जैसे हमारे पवित्र स्थल को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। टेलीग्राम पर किए एक पोस्ट में हमास ने अरब और इस्लामिक देशों से इस लड़ाई में साथ देने का अह्वान भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed