फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Iran War News: Israel Air Strike on Syria Military Targets With Iran West Asia Tension Hezbollah

Israel: इस्राइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर भी किया हवाई हमला, ईरान ने दी बदले की धमकी

Sat, 26 Oct 2024 10:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

Israel Attack on Syria Today: सीरिया की वायु सेना ने इस्राइल से लॉन्च की गईं कुछ मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया, वहीं कुछ मिसाइलों ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ये मिसाइलें गोलन हाइट्स इलाके की तरफ से दागी गईं।

विज्ञापन
Israel Iran War News: Israel Air Strike on Syria Military Targets With Iran West Asia Tension Hezbollah
इस्राइल ने सीरिया पर किया हवाई हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइली सेना ने ईरान के साथ ही सीरिया के सैन्य ठिकानों पर भी हवाई हमले किए हैं। सीरियाई मीडिया के अनुसार, इस्राइल ने सीरिया के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हमले किए। सीरिया की वायु सेना ने इस्राइल से लॉन्च की गईं कुछ मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया, वहीं कुछ मिसाइलों ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ये मिसाइलें गोलन हाइट्स इलाके की तरफ से दागी गईं। इस्राइल ने शनिवार को ईरान पर भी हवाई हमले किए हैं। ईरान में भी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। ईरान ने इस्राइली हमले की पुष्टि की है और साथ ही बदला लेने की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन


सीरिया से ईरान समर्थित संगठनों को बनाया निशाना
सीरिया में ईरान समर्थित संगठन हैं, जो इस्राइल पर लंबे समय से हमले करते आ रहे हैं। हालांकि 7 अक्तूबर की घटना के बाद से इन हमलों में तेजी आई थी। बीते दिनों में कई बार इस्राइली सेना ने सीरिया में हवाई हमले किए हैं। इस्राइली सेना गाजा में हमास नेतृत्व का लगभग सफाया कर चुकी है और लेबनान में हिजबुल्ला नेतृत्व की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यही वजह है कि अब इस्राइली सेना ने सीरिया और ईरान के खिलाफ मोर्चा खोला है। 
विज्ञापन


ईरान ने नागरिक उड़ानों को अगले आदेश तक रोका
ईरान में इस्राइल के हवाई हमले के बाद नागरिक उड़ानों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। इस्राइल ने कहा है कि ईरान द्वारा हाल के महीनों में इस्राइल पर किए गए हमलों के जवाब में ये हमले किए गए हैं। इस ऑपरेशन में इस्राइली वायुसेना और सेना के लड़ाकू विमानों, रिफ्यूलर विमानों और जासूसी विमानों ने हिस्सा लिया। सभी विमान सुरक्षित इस्राइल लौट चुके हैं। इस्राइल ने दावा किया है कि इस हवाई हमले में ईरान के वायुसैनिक अड्डों, बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन केंद्रों आदि को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने दी धमकी
हवाई हमलों के बाद इस्राइल ने ईरान और सीरिया को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने इस्राइल पर जवाबी कार्रवाई की तो इस्राइल फिर से हमला करेगा। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि 'हमारा संदेश साफ है कि अगर कोई भी इस्राइल को डराने-धमकाने की कोशिश करेगा तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमने आज इसका नमूना दिखा दिया है। हम इस्राइल और इसके लोगों की सुरक्षा के लिए रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरीकों से तैयार हैं।'


ईरान ने कहा- बेहद कम नुकसान हुआ
ईरान ने कहा है कि इस्राइली हवाई हमले में इलम, खुजेस्तान और तेहरान प्रांत में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि ईरान ने कहा कि इन हमलों में बेहद कम नुकसान हुआ है और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed