फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic State claimed responsibility on Tuesday for a deadly attack in Vienna

इस्लामिक स्टेट ने ली विएना में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी 

Wed, 04 Nov 2020 05:08 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 04 Nov 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Islamic State claimed responsibility on Tuesday for a deadly attack in Vienna
वियना में आतंकी हमला - फोटो : PTI
इस्लामिक स्टेट ने विएना में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने अमाक न्यूज एजेंसी के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि हमला उसने ही कराया है। आतंकी संगठन ने बंदूकधारी की तस्वीर और वीडियो जारी किया है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला, 4 की मौत, 17 घायल

बता दें कि यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार देर शाम कोरोना लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले एक आतंकी वारदात में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिसमें सात की हालत नाजुक है। बाद में वियना पुलिस ने स्वचालित हथियार से लैस आतंकी को मार गिराया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया के गृहमंत्री कार्ल नेहैमर ने गोलीबारी की इस घटना को ‘इस्लामिक आतंकवाद’ करार दिया। चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि यह निश्चित रूप से आईएस का हमला था। गृहमंत्री नेहैमर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस की कार्रवाई में मारा गया हमलावर ऑस्ट्रिया का नागरिक था, जो आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित था। उसके पास मेसोडोनिया की भी नागरिकता थी। उसने नकली सूसाइड जैकेट पहन रखी थी और उसके हाथ में राइफल के अलावा हैंडगन और कुल्हाड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सोमवार शाम करीब 8 बजे राजधानी वियना के व्यस्त इलाके में हमला कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस ने हमलावर के अपार्टमेंट के अलावा कुछ अन्य जगहों की तलाशी ली, जहां से कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने इंटरनेट पर इस हमले का करीब 20 हजार वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमलावर को लोगों को पर गोलियां बरसाते हुए देखा जा सकता है।
 
Islamic State, IS, deadly attack in Vienna,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed