{"_id":"635cea3036a0cf4eb1718010","slug":"islamabad-police-bars-hotels-from-accommodating-participants-of-imran-khan-long-march-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK: इमरान खान के मार्च में शामिल होने वालों को नहीं मिलेगा होटल में कमरा, सीधे प्रसारण पर भी रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PAK: इमरान खान के मार्च में शामिल होने वालों को नहीं मिलेगा होटल में कमरा, सीधे प्रसारण पर भी रोक
Sat, 29 Oct 2022 02:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:36 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में चल रहे मार्च में हिस्सा लेने वाले लोगों को होटल और गेस्ट हाउस में ठहराया नहीं जाना चाहिए। पुलिस रोजाना रोजाना होटल और गेस्ट हाउस की जांच करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में इमरान खान और सरकार के बीच चल रही सियासी जंग जारी है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की तरफ से आजादी मार्च निकाला जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में देशभर के लोग हिस्सा ले रहे है। इसी बीच शनिवार को इस्लामाबाद पुलिस ने एक होटलों और गेस्ट हाउसों में लोगों को ठहराने पर रोक लगा दी है।
पुलिस ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में चल रहे मार्च में हिस्सा लेने वाले लोगों को होटल और गेस्ट हाउस में ठहराया नहीं जाना चाहिए। पुलिस रोजाना रोजाना होटल और गेस्ट हाउस की जांच करेगी। अगर कोई संचालक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने 28 अक्टूबर की अपनी अधिसूचना के अनुसार टेलीविजन चैनलों को पीटीआई नेताओं के भाषणों और लॉन्ग मार्च का सीधा प्रसारण नहीं करने का भी निर्देश दिया है।
पीईएमआरए ने कहा कि भाषण के दौरान राज्य संस्थानों के खिलाफ बयान आचार संहिता और अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए लाइव प्रसारित किए गए थे। चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। हकीकी आजादी मार्च शुक्रवार को लाहौर के लिबर्टी चौक इलाके से शुरू हुआ। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का यह मार्च चार नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद सरकार के विरोध में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कोई भी मार्च को नहीं रोक सकता है।