{"_id":"5f4eb33649b2c30a7804e4bd","slug":"islamabad-high-court-gives-nawaz-sharif-the-last-chance-to-surrender-before-10-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने नवाज शरीफ को दिया 10 सितंबर तक सरेंडर करने का अंतिम मौका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने नवाज शरीफ को दिया 10 सितंबर तक सरेंडर करने का अंतिम मौका
Wed, 02 Sep 2020 02:16 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : फाइल फोटो
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सरेंडर करने और 10 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होने का अंतिम मौका दिया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान जस्टिस फारूक ने कहा हमने अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया है। हम आपको (नवाज) अगली सुनवाई से पहले सरेंडर करने का अंतिम मौका दे रहे हैं। शरीफ को अदालत में पेश होना चाहिए।
विज्ञापन
कोर्ट ने एवेनफील्ड और अल-अजीजिया स्टील मामलों में शरीफ व उनकी बेटी मरियम और मरियम के पति कैप्टन (सेवानिवृत्त) सफदर के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शरीफ को यह मौका दिया।
विज्ञापन
वहीं शरीफ की ओर से पेश हुए उनके वकील ने सुनवाई टालने की अपील करते हुए कहा कि नवाज फिलहाल पाकिस्तान लौटने की स्थिति में नहीं है। उनकी हालत अभी भी बेहद खराब है और लंदन में कोरोना वायरस के कारण उनके इलाज में देरी हो रही है।
विज्ञापन