{"_id":"63b7e49ffb486b73e5366af2","slug":"isis-bride-mariam-raad-gets-bail-from-australian-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने ISIS की दुल्हन को दी सशर्त जमानत, पति के साथ रहने के लिए पहुंची थी सीरिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने ISIS की दुल्हन को दी सशर्त जमानत, पति के साथ रहने के लिए पहुंची थी सीरिया
Fri, 06 Jan 2023 02:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 06 Jan 2023 02:36 PM IST
सार
'द ऑस्ट्रेलियन' की रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने शुक्रवार को मरियम राड को राहत प्रदान की। वह कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल अपने पति के साथ रहना चाहती थी।
विज्ञापन
isis
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस की दुल्हन के नाम से प्रसिद्ध मरियम राड को सशर्त जमानत दे दी। वह अपने पति के साथ रहने के लिए सीरिया के आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाकों में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
'द ऑस्ट्रेलियन' की रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने शुक्रवार को मरियम राड को राहत प्रदान की। वह कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल अपने पति के साथ रहना चाहती थी। मरियम पर विस्फोटक पदार्थ और हथियार नहीं रखने, आतंकवादी हमलों, आतंकवादी संगठनों या सशस्त्र संघर्षों से संबंधित कोई भी सामग्री तैयार करने या पहुंचाने अथवा वितरित करने जैसी शर्तें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को 31 वर्षीय मरियम राड को यह कहते हुए गिरफ्तार किया था कि वह स्वेच्छा से अपने पति के पास जाने के लिए सीरिया गई थी। वह यह जानती थी कि उसका पति आईएसआईएस का एक सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
उसे अपने पति के साथ रहने व सीरिया के क्षेत्रों में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत के बाद उसे सप्ताह में एक बार अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करना होगा। उसका पासपोर्ट अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि मरियम 2014 की शुरुआत में पति मुहम्मद जहाब से मिलने के लिए सीरिया गई थी। वह आईएसआईएस में शामिल होने के लिए एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया छोड़ कर चला गया था। मरियम मरियम राड को ऑस्ट्रेलिया स्थित उसके घर पर पुलिस की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। वह 16 अन्य महिलाओं के साथ सीरिया से वापस लौटी। इसके तीन महीने बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी। मरियम स्वदेश लौटने से पहले सीरिया के अल रोज में विस्थापित व्यक्तियों के शिविर में रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसके पति जहाब की सीरिया में 2018 में एक हवाई हमले में मौत हो चुकी है।