{"_id":"626314f5a26c7d03ba48bcf5","slug":"is-took-responsibility-for-the-blasts-targeting-shias-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: आईएस ने ली शियाओं को निशाना बनाकर किए धमाकों की जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: आईएस ने ली शियाओं को निशाना बनाकर किए धमाकों की जिम्मेदारी
Sat, 23 Apr 2022 02:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:19 AM IST
सार
अफगानिस्तान में गुरुवार को तीन घातक बम धमाकों में से एक विस्फोट उत्तरी मजार-ए-शरीफ स्थित शियाओं की मस्जिद में हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
आईएस से संबद्ध एक गुट ने अफगानिस्तान में शिया अल्पसंख्यक मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए बम धमाकों की शुक्रवार को जिम्मेदारी ली है। वहीं, पाकिस्तान ने अपने पूर्वी पंजाब प्रांत में आईएस के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार को तीन घातक बम धमाकों में से एक विस्फोट उत्तरी मजार-ए-शरीफ स्थित शियाओं की मस्जिद में हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। दूसरा बम काबुल में बाल विद्यालय के पास सड़क किनारे फटा, जिससे शिया बहुल क्षेत्र दश्त-ए-बारची के दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
तीसरा बम धमाका उत्तरी कुंदुज में हुआ, जिसमें 11 मैकेनिक की मौत हो गई। ये मैकेनिक तालिबानी शासन के लिए काम कर रहे थे। आईएस-के ने एक बयान में कहा कि मजार-ए-शरीफ की साई दोकेन मस्जिद में विस्फोटक उपकरण एक बैग में छिपाया गया था।
विज्ञापन