फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Irans Major Claim one more F15E Fighter Jet Shot Down Video of Wreckage Released US Responds Lies Spread

ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?: एक और F15E लड़ाकू विमान गिराया; अमेरिका ने भी की पुष्टि

Fri, 03 Apr 2026 04:13 PM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 03 Apr 2026 04:13 PM IST
सार

ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F15E लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिका ने पहले तो मामले में चुप्पी साधे रखी फिर उसने इस घटना को स्वीकारा और कहा कि उसका विमान गरिया गया और क्रू लापता है । ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने मलबे की तस्वीरें जारी की थी। आइए, इस मामले को विस्तार से समझते हैं। 
 

विज्ञापन
Irans Major Claim one more F15E Fighter Jet Shot Down Video of Wreckage Released US Responds Lies Spread
ईरान का बड़ा दावा - फोटो : IANS/Adobe AI

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। दोनों देश अपने-अपने हिसाब के कई बड़े दावे कर रहे हैं। कभी अमेरिका कहता है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। वहीं, इन सबके बीच ईरान की ओर से भी बड़ा दावा किया गया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि उसकी सेना ने एक और अमेरिकीF15E स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराया है। एजेंसी ने विमान के मलबे की तस्वीरें भी जारी की हैं और कहा है कि यह विमान अमेरिका के लेकनहीथ स्क्वाड्रन का था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विमान पूरी तरह तबाह हो गया और पायलट के बचने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन


ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकल गया। चैनल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है तो उसे इनाम भी दिया जाएगा।  एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमान से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस दावे पर पहले अमेरिका ने चुप्पी साधे रखे थी। फिर बाद में अमेरिका ने इस घटना को स्वीकारा। 
विज्ञापन


बता दें, अमेरिका के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान के क्रू की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिराया गया विमान F-35 था या F-15E। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


क्या सच में ईरान ने दूसराF15E गिराया?
ईरान का दावा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा F15E विमान है जिसे मार गिराया गया है। इससे पहले 2 अप्रैल और 23 मार्च को भी ऐसे ही दावे किए गए थे। ईरान लगातार कह रहा है कि उसने अमेरिकी आधुनिक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है और उन्हें गिराया है। 

क्या पहले भी ऐसे दावे हुए हैं?
23 मार्च के मामले में अमेरिका ने कहा था कि उसका एक F15E विमान मिशन के बाद तकनीकी कारणों से मध्य पूर्व के एक बेस पर सुरक्षित उतरा था। वहीं 2 अप्रैल के दावे को भी अमेरिका ने खारिज कर दिया था। इसके लिए सेंटकॉम ने पोस्ट भी किया था। लेकिन तीन अप्रैल वाली घटना को अमेरिका ने मान लिया है।

क्या इस टकराव से बढ़ेगा खतरा?
ईरान और अमेरिका के बीच यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष अब नए दावों और जवाबी बयानों में बदल गया है। ऐसे हालात में क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा है, खासकर होर्मुज जैसे अहम इलाके में जहां से दुनिया का बड़ा तेल व्यापार गुजरता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article