फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Updates: Massive fire in drug addiction center in Iran 27 dead Pakistan Dera Ismail Khan blast five killed

Updates: ईरान में नशा मुक्ति केंद्र में भीषण आग, 27 की मौत; पाक के डेरा इस्माइल खान विस्फोट, पांच की जान गई

Fri, 03 Nov 2023 01:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Updates: Massive fire in drug addiction center in Iran 27 dead Pakistan Dera Ismail Khan blast five killed
breaking news - फोटो : अमर उजाला

ईरान में शुक्रवार को एक नशा मुक्ति केंद्र (ड्रग पुनर्वास केंद्र) में भीषण आग लग गई। इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। उत्तरी ईरानी प्रांत गिलान में अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि लैंगरोड शहर के नशा मुक्ति केंद्र में भीषण आग लगने से 27 लोग मारे गए हैं और 12 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, यह नहीं बताया गया कि आग लगने का कारण क्या था? केंद्र की क्षमता लगभग 40 लोगों की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोप लग रहे हैं कि पिछली घटनाओं ने ईरान में उपचार केंद्रों के खतरों को उजागर किया है। फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन

पाकिस्तान में विस्फोट के अफरातफरी
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में शुक्रवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस दौरान कम से कम पांच लोग की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा में डीआई खान ने बताया कि पोंडा बाजार के पास टैंक अड्डा में हुए विस्फोट के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकालीन उपाय मुहैरूा कराए गए। प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोटक उपकरण एक मोटरसाइकिल पर लगाया गया था। घटना स्थल पर गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं। विस्फोट के बाद केपी बम निरोधक इकाई के साथ-साथ कानून प्रवर्तन अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed