{"_id":"69a7f9dc3304c980140134fd","slug":"iranian-govt-has-rubbished-reports-that-mojtaba-khamenei-was-named-supreme-leader-after-ayatollah-khamenei-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: क्या इस्राइल की धमकी से डर गया ईरान? सरकार बोली- मोजतबा खामेनेई नहीं चुने गए सर्वोच्च नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: क्या इस्राइल की धमकी से डर गया ईरान? सरकार बोली- मोजतबा खामेनेई नहीं चुने गए सर्वोच्च नेता
Wed, 04 Mar 2026 02:52 PM IST
Love Gaur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Love Gaur
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:52 PM IST
सार
Mojtaba Khamenei: मुंबई स्थित दूतावास के माध्यम से ईरानी सरकार ने इस्राइली मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि मोजतबा खामेनेई को उनके पिता अयातुल्ला खामेनेई का उत्तराधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई इस्राइल के निशाने पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुनने की खबर आई। इसके बाद इस्राइल के रक्षा मंत्री ने धमकी देते हुए साफ कहा कि जो भी नया नेता चुना जाएगा, उसको खत्म कर देंगे। इस बीच ईरानी सरकार ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी बनाए जाने की खबरों से इनकार किया है।
इस्राइल की धमकी से डरा ईरान!
दरअसल, इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ईरान जिस भी व्यक्ति को अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे 'निशाने पर' लिया जाएगा। इस बयान से पहले कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि भारत स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उत्तराधिकारी को लेकर चल रही चर्चाओं का कोई आधिकारिक आधार नहीं है।
विज्ञापन
सुप्रीम नेता की खबरों का किया खंडन
एक्स पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, 'ईरान की विशेषज्ञ सभा द्वारा नेतृत्व के लिए चुने गए संभावित उम्मीदवारों के बारे में मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई आधिकारिक स्रोत नहीं है और इन्हें आधिकारिक तौर पर खारिज किया जाता है।' इससे पहले इस्राइल मीडिया ने खबर दी थी कि अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को उनके पिता का उत्तराधिकारी चुना गया है और वे सर्वोच्च नेता का पदभार संभालेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्राइल मीडिया को बताया कि आने वाले घंटों में विधानसभा द्वारा मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर ईरान के आधिकारिक सरकारी मीडिया से कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: कौन हैं मोजतबा खामेनेई?: पिता की मौत के बाद सामने आया ईरान के सर्वोच्च नेता के लिए नाम , अरबों के मालिक; दुनियाभर में संपत्तियां
ईरानी विदेश मंत्री का ट्रंप पर निशाना
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड पर एक बार फिर निशाना साधा और जंग के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंन एक्स पोस्ट में लिखा-जब जटिल परमाणु वार्ताओं को रियल एस्टेट सौदे की तरह लिया जाता है और बड़े-बड़े झूठ हकीकत पर परदा डाल देते हैं, तब अवास्तविक उम्मीदों का पूरा होना नामुमकिन हो जाता है। नतीजा? गुस्से और हठ में बातचीत की मेज़ पर ही बमबारी कर देना। ट्रंप ने कूटनीति के साथ-साथ उन अमेरिकियों से भी विश्वासघात किया, जिन्होंने उन्हें चुना था।
अन्य वीडियो

Reports circulating on media regarding potential candidates for leadership selected by Iran’s Assembly of Experts have no official source and are officially denied.#Iran#AssemblyOfExperts#FactCheck pic.twitter.com/g9b9znt8j8
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 4, 2026
विज्ञापन
सुप्रीम नेता की खबरों का किया खंडन
एक्स पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, 'ईरान की विशेषज्ञ सभा द्वारा नेतृत्व के लिए चुने गए संभावित उम्मीदवारों के बारे में मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई आधिकारिक स्रोत नहीं है और इन्हें आधिकारिक तौर पर खारिज किया जाता है।' इससे पहले इस्राइल मीडिया ने खबर दी थी कि अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा को उनके पिता का उत्तराधिकारी चुना गया है और वे सर्वोच्च नेता का पदभार संभालेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्राइल मीडिया को बताया कि आने वाले घंटों में विधानसभा द्वारा मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर ईरान के आधिकारिक सरकारी मीडिया से कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: कौन हैं मोजतबा खामेनेई?: पिता की मौत के बाद सामने आया ईरान के सर्वोच्च नेता के लिए नाम , अरबों के मालिक; दुनियाभर में संपत्तियां
ईरानी विदेश मंत्री का ट्रंप पर निशाना
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड पर एक बार फिर निशाना साधा और जंग के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंन एक्स पोस्ट में लिखा-जब जटिल परमाणु वार्ताओं को रियल एस्टेट सौदे की तरह लिया जाता है और बड़े-बड़े झूठ हकीकत पर परदा डाल देते हैं, तब अवास्तविक उम्मीदों का पूरा होना नामुमकिन हो जाता है। नतीजा? गुस्से और हठ में बातचीत की मेज़ पर ही बमबारी कर देना। ट्रंप ने कूटनीति के साथ-साथ उन अमेरिकियों से भी विश्वासघात किया, जिन्होंने उन्हें चुना था।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन