{"_id":"69d10bb9b47a7864a602b76d","slug":"iranian-foreign-min-araghchi-lashes-out-at-us-media-gratitude-for-efforts-of-pak-over-peace-talk-hindi-updates-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी मीडिया पर बरसे ईरानी विदेश मंत्री अराघची: PAK का जताया आभार, कहा- वार्ता को तैयार पर शर्त मंजूर नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी मीडिया पर बरसे ईरानी विदेश मंत्री अराघची: PAK का जताया आभार, कहा- वार्ता को तैयार पर शर्त मंजूर नहीं
Sat, 04 Apr 2026 06:31 PM IST
Jyoti Bhaskar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:31 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में तनाव और इस्राइल-अमेरिका के साथ एक महीने से अधिक समय से जारी जंग के बीच आज ईरान के विदेश मंत्री ने विदेशी मीडिया को आड़े हाथों लिया। अराघची ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से मध्यस्थता / वार्ता के प्रयासों के लिए ईरान आभारी है। उन्होंने साफ किया कि ईरान ने इस्लामाबाद न जाने की बात कभी नहीं कही। अराघची ने और क्या बातें कहीं? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी जंग के बीच आज विदेश मंत्री अराघची ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी मीडिया ईरान के रुख को गलत तरीके से पेश कर रहा है। अराघची ने पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार भी प्रकट किया। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, 'हम पाकिस्तान के प्रयासों के लिए उसके बहुत आभारी हैं और हमने इस्लामाबाद जाने से कभी मना नहीं किया।'
विज्ञापन
ईरान युद्ध खत्म करने की शर्तों को लेकर चिंतित
अराघची ने अमेरिका और इस्राइल के रवैये को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, 'हमारी चिंता तो उस गैर-कानूनी युद्ध को पूरी तरह और हमेशा के लिए खत्म करने की शर्तों को लेकर है, जो हम पर थोपा गया है।' ईरान के विदेश मंत्री ने यूक्रेन और रूस के बीच बीते चार साल से अधिक समय से जारी संघर्ष की मिसाल देते हुए पूछा, 'क्या आपको याद है कि यूक्रेन में जापोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हुई झड़पों को लेकर पश्चिमी देशों ने कितना हंगामा मचाया था?'
विज्ञापन
बुशेहर प्लांट पर बमबारी, रेडियोएक्टिव असर खाड़ी देशों पर दिखेगा
उन्होंने बीते 28 फरवरी से शुरू हुई लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा, इस्राइल और अमेरिका ने हमारे बुशेहर प्लांट पर अब तक चार बार बमबारी की है। इसका रेडियोएक्टिव असर खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) में शामिल देशों की राजधानियों में जीवन तबाह कर सकता है। इस हमले का असर केवल तेहरान तक सीमित नहीं रहेगा। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, 'हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले भी उनके असली इरादों को दिखाते हैं।'
विज्ञापन
होर्मुज में इस्राइल से जुड़े जहाज पर ईरान का हमला, नेतन्याहू सरकार की प्रतिक्रिया पर नजरें
तीनों देशों के बीच जारी टकराव के बीच एक इस्राइल से संबंध रखने वाले एक जहाज पर ड्रोन से हमला किए जाने की खबर भी सामने आई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी मीडिया ने शनिवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) नेवी के कमांडर के हवाले से बताया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में इस्राइल से जुड़े एक जहाज़ पर ड्रोन से हमला किया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई।' फिलहाल इस घटनाक्रम पर इस्राइल की तरफ कोई टिप्पणी नहीं आई है।