{"_id":"69fd4a4ebd8de6d9c80d65a6","slug":"iran-us-discuss-30-day-framework-to-halt-hostilities-reopen-strait-of-hormuz-reports-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया संकट: ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के युद्ध विराम पर चर्चा, होर्मुज खोलने पर भी हो रही बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया संकट: ईरान-अमेरिका के बीच 30 दिन के युद्ध विराम पर चर्चा, होर्मुज खोलने पर भी हो रही बात
Fri, 08 May 2026 07:59 AM IST
निर्मल कांत
एएनआई, तेहरान (ईरान)।
एएनआई, तेहरान (ईरान)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 08 May 2026 07:59 AM IST
सार
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर 30 दिन की अस्थायी योजना पर बातचीत चल रही है। दोनों देश युद्ध रोककर बड़े समझौते की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम भंडार को लेकर मतभेद बने हुए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और अमेरिका तनाव रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापारिक जहाजों के लिए फिर से खोलने के मकसद से एक अस्थायी एक पन्ने के ढांचे पर चर्चा कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने वार्ता से जुड़े तीन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
प्रस्तावित समझौते में क्या है?
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इस प्रस्तावित अल्पकालिक व्यवस्था के तहत 30 दिनों तक दोनों देशों के बीच शत्रुता रोकी जाएगी। दौरान एक बड़े और स्थायी समझौते की दिशा में बातचीत जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अभी भी जारी है और वार्ताकार संभावित दीर्घकालिक ढांचे की भाषा और संरचना को लेकर प्रस्तावों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
ईरानी अधिकारियों ने क्या कहा?
रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि बातचीत में सबसे बड़ा विवाद अमेरिका की उस मांग को लेकर है, जिसमें वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसके संवर्धित यूरेनियम भंडार के भविष्य को लेकर पहले से प्रतिबद्धता चाहता है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी वार्ताकार सैद्धांतिक रूप से एक ऐसा समझौता चाहते हैं, जिसके तहत ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भंडार अमेरिका को सौंप दे। तीन परमाणु सुविधाओं को बंद कर दे और 20 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को रोक दे।
ईरानी अधिकारियों ने आगे कहा कि तेहरान ने इसके बजाय अपने यूरेनियम भंडार के एक हिस्से को कम करने और बाकी हिस्से को किसी तीसरे देश (संभवतः रूस) को सौंपने का प्रस्ताव रखा है। ईरान के प्रस्ताव के तहत यूरेनियम संवर्धन को 10 से 15 वर्षों के लिए निलंबित किया जाएगा। हालांकि, तीन परमाणु सुविधाओं के भविष्य को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित अंतरिम ढांचे में तीन तत्काल कदम शामिल हैं। इनमें ईरानी जहाजरानी (शिपिंग) और बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी हटाना, होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापारिक समुद्री यातायात के लिए फिर से खोलना और युद्धविराम समझौते के तहत जारी सैन्य संघर्ष को समाप्त करना शामिल है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज में फिर बढ़ा जंग का खतरा: अमेरिका के तीन जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, अमेरिकी नौसेना ने किया पलटवार
अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित 30 दिनों की बातचीत के दौरान प्रतिबंधों में राहत, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य और विदेश में जमा ईरानी संपत्तियों को जारी करने जैसे विवादित मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान परमाणु हथियार नहीं बनाने और यूरेनियम संवर्धन को रोकने की प्रतिबद्धता जताने के लिए तैयार है। हालांकि इस रोक की अवधि और शर्तों को लेकर बातचीत अभी भी जारी है।