फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran supreme leader Khamenei hiding in bunker for fear of assassination names three potential successors

Report: बंकर में छिप कर गुजारा कर रहे खामनेई, तीन संभावित उत्तराधिकारियों को किया नामित, जानें इनमें कौन

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
सार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी हत्या की स्थिति में तीन उत्तराधिकारियों को नामित किया है। उत्तराधिकारियों में तीन वरिष्ठ मौलवी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन उत्तराधिकारियों में उनके बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम शामिल नहीं है। 

विज्ञापन
Iran supreme leader Khamenei hiding in bunker for fear of assassination names three potential successors
अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई बंकर में छिपकर गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी हत्या की स्थिति में अपने तीन उत्तराधिकारियों को नामित कर दिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई ने तीन वरिष्ठ मौलवियों को नामित किया है, जो उनकी जगह ले सकते हैं। इनमें अलीरेजा अराफी अली असगर हेजाजी, हासिम हुसैनी बुशहरी, अली अकबर वेलायती के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई इस समय एक गहरे बंकर में छिपे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने आसपास के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी उनकी लोकेशन को ट्रैक न कर सके। यह जानकारी ईरान के तीन अधिकारियों ने दी, जो उनकी इमरजेंसी युद्ध योजना से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran Tension: इस्राइल के हवाई हमले में मारा गया ईरानी ड्रोन कमांडर, बंकर में छिपे हैं अयातुल्ला खामनेई
विज्ञापन
विज्ञापन


खामेनेई का बेटा उत्तराधिकारी के तीन नामों में शामिल नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई का बेटा मोजतबा, जो एक मौलवी और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के करीबी भी हैं। अब तीन नामों में शामिल नहीं हैं, जबकि पहले उन्हें खामेनेई का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। ईरान के पूर्व रूढ़ीवादी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को भी 2024 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने से पहले सबसे आगे चलने वाला उम्मीदवार माना जा रहा था। 


अस्पताल पर हमला करने के लिए खामेनेई को जिम्मेदार ठहराया जाएगा: कैट्ज
शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को इस्राइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता को अब और अस्तित्व में नहीं रहने दिया जा सकता। कैट्ज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने इस्राइल के एक अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। कैट्ज ने कहा कि अस्पताल पर हमले के लिए खामेनेई को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Israel Iran Conflict Live: ईरानी परमाणु रिसर्च फैसिलिटी पर IDF का हमला; हूती ने अमेरिका को दी हमले की धमकी

IDF ईरानी नेता को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा
 उन्होंने कहा, 'खामेनेई एक बंकर में छिपा हुआ है और इस्राइल के अस्पतालों और घरों पर मिसाइलें चला रहा है। ये युद्ध अपराध हैं और उसे इसके लिए सजा मिलनी चाहिए।' उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस्राइल रक्षा बल (IDF) ईरानी नेता को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed