फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran strikes us airbase saudi arabia E-3 Sentry plane destroyed

ईरानी मिसाइलों से थर्राया सऊदी स्थित अमेरिकी एयरबेस: कई एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा, कबाड़ बना दिखा AWACS

Sun, 29 Mar 2026 06:38 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 06:38 PM IST
सार

ईरान ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया है। इस हमले में अमेरिकी विमान 'E-3 AWACS' पूरी तरह तबाह हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में 10 अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। दोनों देशों के बीच एक महीने से जारी इस युद्ध में अब तक भारी तबाही हो चुकी है।  

विज्ञापन
iran strikes us airbase saudi arabia E-3 Sentry plane destroyed
ईरानी हमले में तबाह अमेरिकी विमान - फोटो : @IANS

विस्तार

पश्चिम एशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले एक महीने से जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में अमेरिका के कई विमान तबाह हुए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 खतरनाक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। सबसे हैरत की बात यह है कि इस हमले में वहां तैनात अमेरिका का सबसे आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल विमान 'E-3 AWACS' मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


दावा करते हुए ईरान ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि विशालकाय विमान का बीच का पूरा हिस्सा उड़ चुका है। इसके अलावा, विमानों में ईंधन भरने वाले रिफ्यूलिंग विमानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


कई अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान का दावा है कि बदले की इस कार्रवाई में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस हमले पर खुलकर कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरे पश्चिम एशिया में फैल रही है जंग की आग
28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके बाद से ही सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस लगातार ईरान के निशाने पर रहा है। ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के एक MQ-9 रीपर ड्रोन को भी मार गिराया है और एक F-16 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया है।

बताते चलें कि यह युद्ध अब तीन देशों तक सीमित नहीं रहा है। यमन के हूती बागियों ने भी इस्राइल पर मिसाइलें दाग दी हैं। वहीं, इस खूनी खेल में आम जनता बहुत बुरी तरह पिस रही है। कुछ दिन पहले ही मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल गिरने से करीब 168 मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका और इस्राइल के ठिकानों पर ऐसे हमले जारी रखेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed