{"_id":"5f0e204f609d957759504e47","slug":"iran-sentenced-to-death-for-spying-employee-of-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के लिए जासूसी करने वाले कर्मचारी को ईरान ने दी मौत की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के लिए जासूसी करने वाले कर्मचारी को ईरान ने दी मौत की सजा
Wed, 15 Jul 2020 02:44 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, तेहरान
अमर उजाला नेटवर्क, तेहरान
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरानी न्यायपालिका ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने रक्षा मंत्रालय के उस पूर्व कर्मचारी रेजा असगरी को मौत के घाट उतार दिया है जिसे अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की ओर से जासूसी कराने का दोषी पाया गया था। पिछले एक माह में यह दूसरी ऐसी घटना है।
विज्ञापन
न्यायपालिका के प्रवक्ता घोलमहोसिन एस्मेइली ने कहा कि असगरी हवाई विभाग में काम करता था और वह 2016 में रिटायर हुआ था। अपने अंतिम वर्षों में वह सीआईए में शामिल हो गया और उसने अमेरिका को पैसे लेकर मिसाइल कार्यक्रमों की खुफिया जानकारी बेची। इससे पहले ईरान ने बीते माह एक अमेरिकी जासूस को फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
ईरान ने कहा कि उसने अन्य कथित जासूस जलाल हाजीजावर को तेहरान की जेल में फांसी की सजा दी थी। उसने भी अदालत में स्वीकार किया था कि उसे सीआईए की जासूसी के लिए पैसों का भुगतान किया गया था। 2016 में ईरान ने अमेरिका के लिए जासूसी करने वाले एक परमाणु वैज्ञानिक को भी मौत की सजा दी थी।
विज्ञापन