{"_id":"5e154ac58ebc3e878f25cf15","slug":"iran-says-we-took-proportionate-measures-in-self-defense-do-not-war-but-will-defend-ourselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान का दावा- मिसाइल हमलों में मारे 80 अमेरिकी सैनिक, ट्रंप बोले- ऑल इज वेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान का दावा- मिसाइल हमलों में मारे 80 अमेरिकी सैनिक, ट्रंप बोले- ऑल इज वेल
Wed, 08 Jan 2020 09:06 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के अल-असद एयरबेस पर कई रॉकेट हमले किए। यह हमला बुधवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे हुआ। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑल इज लेव का ट्वीट किया है। हालांकि इस हमले के बाद अमेरिका और ईरान के रिश्तों में जारी तनाव के और बढ़ने की आशंका है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि यह कार्रवाई उन्होंने आत्मरक्षा में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत ईरान ने आत्मरक्षा में समानुपातिक उपाय अपनाते हुए हमला किया। जिसके तहत उस बेस को लक्षित किया गया जहां से हमारे नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कायरतापूर्ण हमले किए गए।'
विज्ञापन
Iran Foreign Minister Javad Zarif: We do not seek escalation or war, but will defend ourselves against any aggression. (2/2) https://t.co/sQWSje74fh
— ANI (@ANI) January 8, 2020
जरीफ ने ट्वीट किया, ‘ईरान ने आत्मरक्षा के तौर पर यह कदम उठाया और उसके साथ ही सुलेमानी की मौत का बदला पूरा हो गया।’ उन्होंने बताया कि इस हमले में उस अड्डे को निशाना बनाया गया जहां से नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कायरतापूर्ण सैन्य हमला (अमेरिका द्वारा) किया गया था। उन्होंने कहा कि हम तनाव बढ़ाना या युद्ध नहीं चाहते लेकिन किसी भी आक्रामकता से खुद की रक्षा करेंगे।