{"_id":"60c9052b9c8ef370d1674a5c","slug":"iran-presidential-candidate-appeals-for-good-relations-with-the-west","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान : राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ने की पश्चिम से अच्छे रिश्तों की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान : राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ने की पश्चिम से अच्छे रिश्तों की अपील
Wed, 16 Jun 2021 01:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:23 AM IST
सार
- ईरान के सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के पूर्व प्रमुख अब्दुल नासिर हिम्मती ने पश्चिम के साथ बेहतर आर्थिक व राजनीतिक रिश्ते बनाने की अपील की है। वे उन सात उम्मीदवारों में से एक हैं जिनके नामांकन को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
iran flag
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में 18 जून को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर इन दिनों जोरदार चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में पश्चिमी देशों का विरोध करने के रुख पर कायम देश में एक मुख्य उम्मीदवार ने सुधारवादी मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
ईरान के सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के पूर्व प्रमुख अब्दुल नासिर हिम्मती ने पश्चिम के साथ बेहतर आर्थिक व राजनीतिक रिश्ते बनाने की अपील की है। अब्दुल नासिर हिम्मती के किसी भी राजनीतिक धड़े के साथ कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, लेकिन वह उदारवादी और सुधारवादी मतदाताओं के लिए खुद को संभावित उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर रहे हैं। वे उन सात उम्मीदवारों में से एक हैं जिनके नामांकन को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
हिम्मती ने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के रास्ते में अवरोधक क्यों होने चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि वैश्विक-क्षेत्रीय शांति में सुधार अमेरिकी सद्भावना और इस्लामी गणराज्य के साथ ‘विश्वास-निर्माण’ पर टिका है। उन्होंने कहा, चुनाव में जीत के बाद मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलना चाहूंगा।
विज्ञापन