फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran president visit saudi arabia for oic meeting over israel gaza conflict

Iran: गाजा को लेकर इस्राइल के खिलाफ एकजुट हो रहे मुस्लिम देश, ईरानी राष्ट्रपति जाएंगे सऊदी अरब

Sat, 11 Nov 2023 11:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Nov 2023 11:29 AM IST
सार

सऊदी अरब में ईरान के राजदूत अलीरेजा इनायती ने ओआईसी की इस बैठक को खास बताया और कहा कि यह बैठक विभिन्न इस्लामिक देशों द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
iran president visit saudi arabia for oic meeting over israel gaza conflict
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी - फोटो : instagram.com/raisi_org

विस्तार

गाजा में इस्राइली हमलों के खिलाफ मुस्लिम देश एकजुट हो रहे हैं। बता दें कि सऊदी अरब के रियाद में गाजा के मुद्दे पर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन (ओआईसी) की बैठक होने जा रही है और इस बैठक में शामिल होने के लिए ईरान के राष्ट्रपति भी सऊदी अरब जाएंगे। कुछ समय पहले तक ईरान और सऊदी अरब के रिश्ते तल्ख थे लेकिन चीन की मध्यस्थता के बाद सऊदी अरब और ईरान के रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ी है। 
विज्ञापन


ओआईसी की बैठक अहम
ईरान के मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी शनिवार को रियाद के लिए उड़ान भरेंगे। ओआईसी की बैठक में गाजा संकट पर चर्चा की जाएगी। ओआईसी की इस बैठक को लेकर ईरान कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईरान ने अपने विशेषज्ञों की एक टीम रियाद भेज दी है, जो सम्मेलन के दौरान जारी होने वाले प्रस्ताव का विश्लेषण करेगी। सऊदी अरब में ईरान के राजदूत अलीरेजा इनायती ने ओआईसी की इस बैठक को खास बताया और कहा कि यह बैठक विभिन्न इस्लामिक देशों द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों पर आधारित होगी। 
विज्ञापन


इस्लामिक देशों की मांग- गाजा में तुरंत रुके लड़ाई
इस्लामिक देशों की मांग है कि गाजा पट्टी में जारी संघर्ष तुरंत थमे और इस्राइल युद्धविराम करे। हालांकि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन  नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि जब तक हमास बंधकों को नहीं छोड़ता है तब तक युद्धविराम नहीं होगा। गाजा में जारी संघर्ष  में अब तक साढ़े 12 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अब गाजा पट्टी में जारी संघर्ष के मुद्दे पर इस्लामिक देश साथ आ रहे हैं। हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति ने तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान से भी मुलाकात की थी। साथ ही ईरान के विदेश मंत्री ने ब्रिक्स देशों को भी पत्र लिखकर गाजा मामले में दखल देने और तुरंत युद्धविराम कराने की अपील की। साथ ही ईरान ने इस्राइल की जवाबदेयी तय करने की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed