फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran planning for big attack on israel asked to us step aside amid gaza war retaliation for syria attack

Iran: इस्राइल पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी- बीच में मत आना

Sat, 06 Apr 2024 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Apr 2024 09:44 AM IST
सार

ईरानी राष्ट्रपति के राजनीतिक मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद जमशीदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अमेरिका को बीच में नहीं आना चाहिए ताकि वह हमले की चपेट में न आ जाए। 

विज्ञापन
iran planning for big attack on israel asked to us step aside amid gaza war retaliation for syria attack
ईरान ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान, इस्राइल पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। साथ ही ईरान ने अमेरिका से कहा है कि वह बीच में न आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने वॉशिंगटन को एक लिखित संदेश भेजा है। इस संदेश में ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को बीच में नहीं आना चाहिए और नेतन्याहू के जाल में नहीं फंसना चाहिए। दरअसल हाल ही में सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। ईरान ने इसका आरोप इस्राइल पर लगाया है। इसी हमले के जवाब में ईरान, इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


ईरान ने दी धमकी
ईरानी राष्ट्रपति के राजनीतिक मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद जमशीदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अमेरिका को बीच में नहीं आना चाहिए ताकि वह हमले की चपेट में न आ जाए। जमशीदी ने कहा कि अमेरिका ने ईरान से कहा है कि वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना न बनाए। हालांकि अमेरिका ने अभी तक ईरान के संदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ईरान की चेतावनी के बाद अमेरिका भी हाई अलर्ट पर है और इस्राइल में अपने ठिकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बीते दिनों सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में ईरानी सेना के एक वरिष्ठ जनरल समेत 13  लोग मारे गए थे। ईरान इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगा रहा है, लेकिन इस्राइल ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में लड़ाई बढ़ने की बढ़ी आशंका
इस्राइल द्वारा काफी दिनों से सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकानों पर हमला किया जा रहा था, लेकिन ताजा हमला अपने आप में पहला है, जिसमें ईरानी दूतावास को निशाना बनाया गया।  ईरानी दूतावास पर हमले में हिजबुल्ला के लड़ाके भी मारे गए हैं। अब हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्ला ने शुक्रवार को कहा कि 'बेशक ईरान जवाब देगा', लेकिन उन्होंने कहा कि 'हिजबुल्ला इसमें कोई दखल नहीं देगा।' इस्राइल हमास युद्ध के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर हमले की तैयारी से संघर्ष के पश्चिम एशिया के बड़े इलाके में फैलने का डर भी पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई अलर्ट पर इस्राइल
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के संभावित हमले को देखते हुए इस्राइल भी हाई अलर्ट पर है और इस्राइल में कई जगहों पर नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिया गया है। इस्राइल को आशंका है कि ईरान, इस्राइल पर हमले के लिए गाइडेड मिसाइल और ड्रोन्स का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में नेविगेशन बंद होने से ईरान को परेशानी होगी। इस्राइल में लोकेशन पर आधारित एप सर्विस भी बंद कर दी है। इस्राइली सेना ने अपने सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उनकी तैनाती के आदेश दिए हैं। कई शहरों में एंटी बॉम्ब शेल्टर शुरू कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed