फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Lie caught: Video Shows Ukrainian Plane Being Hit Over Iran

19 सेकेंड के वीडियो में पकड़ा गया ईरान का झूठ, मिसाइल से टकरा आग का गोला बना था विमान

Sat, 11 Jan 2020 07:43 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अमित कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Iran Lie caught: Video Shows Ukrainian Plane Being Hit Over Iran
Plane crash in Tehran - फोटो : PTI/Twitter

यूक्रेन विमान हादसे में आखिरकार ईरान ने शनिवार को अपनी गलती स्वीकार कर ली। बीते बुधवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में कुल 176 लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद से ही शक की सुई ईरान की तरफ घूम रही थी, लेकिन वह लगातार इससे इनकार करता रहा। 

विज्ञापन


हालांकि घटना के बाद से ही ऐसे कई संकेत मिल रहे थे, जिससे ईरान की गलती साफ नजर आ रही थी। विमान दुर्घटना से कुछ घंटे पहले ही इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया गया था। इसके बाद ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए ब्लैक बॉक्स देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


मगर कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका के लगातार बढ़ते दबाव के बाद उसे झुकना पड़ा। ईरान ने शनिवार को कबूल किया कि गलती से उसकी एक मिसाइल की वजह से यह विमान हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मिसाइल विमान से टकराते दिख रही है। जैसे ही मिसाइल हवा में विमान से टकराती है, विमान आसमान में ही आग का गोला बनता दिख रहा है। सीएनएन, न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने इस वीडियो के हवाले से ईरान की भूमिका का दावा किया है। 
 

यह वीडियो किसी फ्लैट से बनाया हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में मिसाइलनुमा कोई चीज ऊपर की ओर जाकर विमान से टकराती दिख रही है। नरीमन गरीब नाम के एक ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो अपलोड किया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी इस वीडियो को वैरिफाई किया है। 

ईरानी सूत्र ने भेजा वीडियो

अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद को लंदन का निवासी बताने वाले नरीमन ने दावा किया है कि 19 सेकेंड का यह वीडियो उसे ईरान के एक सूत्र ने भेजा है। उसका कहना है, 'एक तरफ ईरान का प्रोपेगैंडा है, दूसरी तरफ दुनियाभर की जांच टीमें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed