{"_id":"5e9ffea08ebc3e90a6541068","slug":"iran-launches-satellite-with-america-having-huge-tension-in-between","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ किया उपग्रह का प्रक्षेपण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ किया उपग्रह का प्रक्षेपण
Wed, 22 Apr 2020 01:51 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
हसन रूहानी(फाइल फोटो)
- फोटो : social media
कोरोना महामारी और अमेरिका के साथ व्यापक तनाव के बीच ईरान ने अपने एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया। ईरान के अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड ने जानकारी दी कि एक सैन्य उपग्रह को लॉन्च किया गया है। गार्ड ने बताया कि कई असफलताओं के बाद इस सैन्य उपग्रह के प्रक्षेपण को सफलपूर्वक प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन
इस उपग्रह प्रक्षेपण पर अभी तत्काल रुप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। ईरान के अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड ने इस उपग्रह को नूर नाम दिया है। गार्ड ने अपने आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि पृथ्वी की सतह से 425 किलोमीटर ऊपर कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
यह उपग्रह ऐसे समय में प्रक्षेपित किया गया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा था। अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने और तेहरान और वाशिंगटन के बीच खत्म हुए परमाणु समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति थी।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रक्षेपण से दोनों देशों के संबंधों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।